अफगानिस्तान ने पाकिस्तान को धो डाला, पहली बार वर्ल्ड कप में हराकर रचा इतिहास

वनडे विश्व कप 2023 में उलटफेर थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। सोमवार को इस विश्व कप का तीसरा बड़ा उलटफेर हुआ। अफगानिस्तान ने पाकिस्तान को आठ विकेट से हरा दिया। इससे पहले अफगान टीम ने इंग्लैंड को धोया था, जबकि नीदरलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को हराया था। पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में सात विकेट खोकर 282 रन बनाए थे। इसके जवाब में अफगानिस्ता ने 49 ओवर में दो विकेट खोकर 286 रन बना लिए और आठ विकेट से मैच अपने नाम किया। 

पाकिस्तान के लिए बाबर ने 74 रन बनाए और अबदुल्लाह शफीक ने 58 रन की पारी खेली। वहीं, अफगानिस्तान के लिए इब्राहिम जादरान ने 87, रहमत शाह ने नाबाद 77 और रहमनुल्लाह गुरबाज ने 65 रन बनाए। कप्तान शहीदी ने नाबाद 48 रन बनाए।

वनडे विश्व कप 2023 में यह पाकिस्तान की लगातार तीसरी हार है। वहीं, अफगानिस्तान ने दूसरा उलटफेर करने के साथ ही अंकतालिका में बड़ी छलांग लगाई है। अब यह टीम छठे स्थान पर आ गई है, जबकि गत चैंपियन इंग्लैंड की टीम आखिरी पायदान पर है। इन तीन उलटफेर ने अंक तालिका और सेमीफाइनल के समीकरण काफी रोचक कर दिए हैं।

पहली पारी में क्या हुआ?
पाकिस्तान के लिए बाबर आजम और अब्दुल्ला शफीक ने अर्धशतक लगाया। बाबर ने सबसे ज्यादा 74 रन बनाए। अब्दुल्ला शफीक ने 58 रन की पारी खेली। आखिरी ओवरों में शादाब खान और इफ्तिखार अहमद ने शानदार बल्लेबाजी की और टीम को 282 रन तक पहुंचाया। दोनों ने 40-40 रनों का योगदान दिया। सऊद शकील ने 25 और इमाम उल हक ने 17 रन बनाए। मोहम्मद रिजवान आठ रन ही बना सके। शाहीन अफरीदी तीन रन बनाकर नाबाद रहे। अफगानिस्तान के लिए नूर अहमद ने तीन और नवीन उल हक ने दो विकेट लिए। मोहम्मद नबी और अजमतुल्लाह ओमरजई को एक-एक सफलता मिली।

दूसरी पारी में क्या हुआ?
283 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए अफगानिस्तान ने शानदार शुरुआत की। गुरबाज और इब्राहिम ने पावरप्ले में ही 60 रन जोड़ लिए। दोनों ने पहले विकेट के लिए 130 रन की साझेदारी की। गुरबाज 65 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद इब्राहिम ने रहमत शाह के साथ मिलकर 60 रन जोड़े। इब्राहिम 87 रन के स्कोर पर आउट हुए, लेकिन इसके बाद अफगानिस्तान का कोई विकेट नहीं गिरा। शहीदी और रहमत शाह ने तीसरे विकेट के लिए नाबाद 96 रन की साझेदारी कर अफगानिस्तान को ऐतिहासिक जीत दिला दी। पाकिस्तान के शाहीन और हसन अली को एक-एक विकेट मिले, लेकिन यह अफगानिस्तान को यादगार जीत से नहीं रोक सके। किसी विश्व कप में पहली बार अफगानिस्तान की टीम दो मैच जीती है। वहीं, वनडे में पहली बार पाकिस्तान को अफगानिस्तान के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा है। अब पाकिस्तान की टीम लगातार तीन मैच हार चुकी है।

तीन साझेदारियों में जीत लिया मैच
अफगानिस्तान के लिए यह जीत इस वजह से भी खास है, क्यों कि इस टीम ने आज तक वनडे में 283 रन के लक्ष्य को हासिल नहीं किया था। टीम ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 130, 60 और 96* रन की तीन साझेदारियां कर जीत हासिल कर ली। कप्तान हशमतुल्लाह ने कहा भी कि टीम ने पेशेवरों की तरह से लक्ष्य का पीछा किया। टीम के बल्लेबाजी कोच अजय जडेजा ने जीत के बाद पूरी टीम को स्टेडियम में उनका हौसला बढ़ाने के लिए आए समर्थकों का धन्यवाद करने के लिए कहा। पूरी टीम ने स्टेडियम का चक्कर लगाकर दर्शकों का अभिवादन किया।

नूर ने लिए तीन महत्वपूर्ण विकेट
शफीक ने इस मैच के पांचवें ओवर में नवीन-उल-हक की शॉर्ट गेंद को मिड विकेट पर पुल के जरिए छक्का लगाया। यह इस विश्वकप में पावरप्ले के दौरान पाकिस्तान की ओर से लगाया गया पहला छक्का था। अच्छी शुरुआत के बावजूद नूर अहमद ने पाकिस्तान को शफीक और मोहम्मद रिजवान (8) के रूप में बड़ा झटका दिया। बाबर और सउद शकील (25) ने 43 रन जोड़े। बाबर बड़ी पारी की ओर जाते दिखाई दे रहे थे। वह 69 गेंद में अपना अर्धशतक भी पूरा कर चुके थे, लेकिन यहां नूर अहमद ने बाबर को आउट कर दिया।

इफ्तिखार ने लगाए चार छक्के
206 रन पर पांच विकेट खोने के बाद शादाब खान और इफ्तिखार अहमद ने रनों की गति को बढ़ाया। इफ्तिखार ने इस दौरान चार छक्के लगाए और पाकिस्तान की वापसी करा दी। हालांकि नवीन उल हक ने दोनों बल्लेबाजों को आउट कर उनके अर्धशतक पूरे नहीं होने दिए।

AFG vs PAK Match Report and Highlights with scorecard Update as Afghanistan beat Pakistan by 8 wickets ODI WC
अफगानिस्तान बनाम पाकिस्तान

इब्राहिम-गुरबाज ने की 130 रन की साझेदारी
283 रन का पीछा करते हुए अफगानिस्तान को इब्राहिम जादरान और रहमानुल्लाह गुरबाज ने शानदार शुरुआत दिलाई। इब्राहिम ने 54 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। उनका यह वनडे में पांचवां अर्धशतक रहा। साथ ही उन्होंने वनडे में अपने एक हजार रन भी पूरे कर लिया। वहीं गुरबाज ने 38 गेंद में अपना कुल चौथा और इस विश्वकप का दूसरा अर्धशतक पूरा किया। दोनों बल्लेबाजों ने 93 गेंदों में 100 रन की शतकीय साझेदारी भी पूरी कर ली। इन दोनों ने पाकिस्तान के प्रत्येक गेंदबाज की धुनाई लगाई। यह साझेदारी शाहीन आफरीदी ने 22वें ओवर की पहली गेंद पर गुरबाज (65) को आउट कर तोड़ी। गुरबाज-इब्राहिम ने 127 गेंद में 130 रन जोड़े।

  • सम्बंधित खबरे

    भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी की योजना बना रहा है, इसका लक्ष्य पदकों की संख्या बढ़ाना है, अमित शाह ने किया ऐलान

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को श्री पूना गुजराती बंधु समाज द्वारा निर्मित जयराज खेल एवं सम्मेलन केंद्र का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारत 2036 ओलंपिक की…

    भारत ने पहली पारी में बनाए 587 रन, कप्तान गिल ने जड़ा दोहरा शतक, इंग्लैंड के लिए शोएब बशीर ने झटके 3 विकेट

    भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 587 रन का विशाल स्कोर खड़ा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!