बीजेपी में टिकट पर मचे घमासान पर वीडी शर्मा ने दी पहली प्रतिक्रिया

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए टिकट बंटवारा बीजेपी के लिए सिरदर्द बन गया है. कई जगहों पर पार्टी के नाराज कार्यकर्ताओं ने अपनी ही पार्टी के खिलाफ बगावत का रास्ता अपना लिया है. कई जगहों पर कार्यकर्ताओं और नेताओं ने पार्टी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन भी किया है और निर्दलीय चुनाव में उतरने की धमकी तक दे डाली है. अब पार्टी नेतृत्व की तरफ से इस नाराजगी पर पहला रिएक्शन आ गया है. मध्य प्रदेश बीजेपी के मुखिया वीडी शर्मा ने इस नाराजगी को वाजिब बताया है.

मीडिया से बातचीत के दौरान वीडी शर्मा ने कहा कि कार्यकर्ताओं में नराजागी सही है. इसी के साथ उन्होंने नाराज कार्यकर्ताओं को दिलासा भी दिया है कि उनकी नाराजगी को जल्द ही दूर भी किया जाएगा. हालांकि मध्य प्रदेश के बीजेपी प्रमुख ने अभी स्पष्ट नहीं बताया है कि आखिर वो इन नाराज कार्यकर्ताओं को मनाने के लिए क्या करने वाले हैं. हालांकि पार्टी नेतृत्व की तरफ से दिलासा मिलने से नाराज कार्यकर्ताओं को थोड़ी राहत तो जरूर मिली होगी.  

228 सीटों पर बीजेपी उतार चुकी प्रत्याशी

230 विधानसभा सीटों वाले मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने अब तक 228 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है. वहीं कांग्रेस पार्टी ने 229 सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नाम बता दिए हैं. दोनों ही दलों को अपने उम्मीदवारों के नाम जाहिर करने के बाद कई सीटों पर अपने ही नेताओं और कार्यकर्ताओं की तरफ से विरोध झेलना पड़ रहा है. बीजेपी को तो मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के गृह जिले में ही इस तरह के विरोध का सामना करना पड़ रहा है. 

टिकट न मिलने पर निर्दलीय लड़ने की चेतावनी

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के गृह जिले सीहोर में बीजेपी ने आष्टा विधानसभा सीट से मौजूदा विधायक रघुनाथ मालवीय का टिकट काट दिया है. उन्हें टिकट न मिलने पर एक कार्यक्रम के दौरान वो संबोधित करते-करते भावुक तक हो गए थे. अब उन्होंने पार्टी को चेतावनी दी है कि वो निर्दलीय भी चुनाव लड़ सकते हैं.

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!