राजस्थान कांग्रेस ने पहली लिस्ट में 9 महिलाओं को दिया टिकट, पायलट के समर्थक विधायकों को मिली जगह

राजस्थान में विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी है. जिसमें कुल 33 नाम है. इस लिस्ट में कुल 9 महिलाओं को जगह मिली है. एक तरफ जहां मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट, कांग्रेस अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा के नाम हैं तो वहीं पिछली बार सांगानेर से चुनाव लड़ चुके पुष्पेंद्र भारद्वाज और मालवीयनगर से तीसरी बार डॉ अर्चना शर्मा को फिर मौक़ा मिल गया है. कांग्रेस ने सवाईमाधोपुर से दानिश अबरार को फिर मौक़ा दिया है. इस लिस्ट में विधायकों की संख्या अधिक है. सचिन पायलट के समर्थक विधायकों को जगह मिली है. यह लिस्ट भले ही पहली हो लेकिन इससे एक बड़ा संदेश दिया गया है. इससे गुटबाजी को नकारने का प्रयास किया गया है. इस लिस्ट में चर्चित चेहरे कई हैं. 

इन महिलाओं को मिली जगह 

विधायक कृष्णा पूनियां, रीता चौधरी, अर्चना शर्मा, ममता भूपेश, मंजू देवी, दिव्या मदेरणा, मनीषा पंवार, प्रीती शक्तावत, रमिला खेड़िया को टिकट मिला है. इस लिस्ट में दिव्या मदेरणा का नाम सबसे चर्चित है. दिव्या मदेरणा पिछले कई सालों में लगातार चर्चा में बनी रही हैं. वहीँ कृष्णा पूनियां को दोबारा फिर मौका मिला है. 

पायलट समर्थकों को टिकट 

इस लिस्ट में सचिन पायलट के समर्थक इंद्राज गुर्जर, मुकेश भाकर, रामनिवास गावड़िया को जगह मिली है. वहीँ सरकार पर कई बार हमला बोल चुकी दिव्या मदेरणा को भी जगह मिली है. इंद्राज गुर्जर को इस बार विराट नगर में सबसे मजबूत माना जा रहा है. मुकेश भाकर और रामनिवास गावड़िया ने तो खुलकर पायलट का समर्थन किया था. हमेशा साथ साथ दिखते भी थे. 

विधायकों को फिर मिला मौक़ा 

अमित चाचाण, भंवर सिंह भाटी, कृष्णा पूनिया, सुजानगढ़- मनोज मेघवाल, रीता चौधरी, गोविंद सिंह डोटासरा, इंद्राज सिंह गुर्जर, टीकाराम जूली, ममता भूपेष, दानिश अबरार, सचिन पायलट, मुकेश भाकर, चेतन सिंह चौधरी, मंजू देवी, विजयपाल मिर्धा, रामनिवास गवारिया, दिव्या मदेरणा, अशोक गहलोत, मनीषा पनवार, महेंद्र विश्नोई, हरीश चौधरी, प्रीति गजेंद्र सिंह शक्तावत, गणेश गोघरा, महेंद्र जीत सिंह मालवीया, रमिला खड़िया, रामलाल मीना, भीम सुदर्शन सिंह रावत, सीपी जोशी, अशोक चांदना का नाम शामिल है. 

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!