भाजपा उम्मीदवार सोनाली ने मांगी माफी

चंडीगढ़ । हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवार सोनाली फोगाट ने चुनावी सभा में दिए गए अपने बयान के लिए माफी मांग ली है। उन्होंने कल चुनावी सभा में भारत माता की जय को लेकर दिए गए अपने बयान पर खेद जताया है।  बता दें कि सोनाली फोगाट टिकटॉक पर काफी मशहूर हैं। हाल ही में उनके वीडियो तेजी से वायरल हुए हैं। इसी बीच उनके साथ यह विवाद भी जुड़ गया है, जिस पर सोनाली ने माफी मांगी है।अपनी सफाई में सोनाली फोगाट ने कहा है कि वो सिर्फ उन युवाओं को यह समझाना चाहती थीं कि देश के सम्मान में भारत माता की जय बोलना चाहिए। लेकिन अगर किसी की भावना को ठेस पहुंची है तो वह माफी मांगती हैं। बीजेपी के टिकट पर हरियाणा की आदमपुर सीट से चुनाव लड़ रहीं सोनाली फोगाट कल बालसमंद में एक चुनावी जनसभा को संबोधित कर रही थीं। इस दौरान उन्होंने लोगों से भारत माता की जय बोलने को कहा। जब कुछ लोगों ने ऐसा नहीं किया तो वह भड़क गईं और कहने लगीं कि पाकिस्तान से आए हो क्या? इतना ही नहीं सोनाली फोगाट ने यह भी कहा कि जो भारत माता की जय नहीं बोल पाए उनका वोट किसी काम का नहीं है। सोनाली फोगाट के इस बयान पर विवाद हो गया है। अब फोगाट ने इसके लिए माफी मांगी है। उन्होंने वीडियो जारी कर अपने बयान पर खेद जताया है। फोगाट ने कहा, ‘मैं बालसमंद गांव की बेटी हूं। यहां सभा के दौरान जब मैंने भारत माता की जय बोला तो वहां मौजूदा कुछ लड़कों ने भारत माता की जय नहीं बोला। मैंने कहा कि क्या तुम पाकिस्तान से आए हो। अगर ऐसा कहने पर किसी की भावना को ठेस पहुंची तो मैं माफी मांगती हूं।’ इससे आगे सोनाली फोगाट ने कहा कि मैंने जो कहा उसका मकसद सिर्फ उन युवाओं को समझाना था। सोनाली ने कहा, ‘मैं अपने उन छोटे भाइयों को बताना चाह रही थी देश के सम्मान में भारत माता की जय बोलना चाहिए।’

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!