बदायूं में दर्दनाक हादसा: सिलिंडर में आग लगने से जिंदा जले पिता और दो मासूम, गैस लीक होने से हुई दुर्घटना

बदायूं के उझानी कस्बे के मोहल्ला गद्दी टोला में गुरुवार रात मकान की दूसरी मंजिल पर गैस सिलिंडर में आग लगने से सुखपाल मौर्य (35) और उनके बेटे गोपाल मौर्य (8) व यश (5) की जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी और वृद्ध मां आंशिक रूप से झुलस गईं। ऊपरी मंजिल के कमरे का सारा सामान भी जल गया। नीचे रह रहे परिवार वालों ने जैसे-तैसे आग बुझाई। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम हाउस की मोर्चरी में रखवा दिया है।

सुखपाल के बड़े भाई भूप सिंह ने बताया कि मकान में दूसरी मंजिल पर उनके छोटे भाई सुखपाल का परिवार रहता है जबकि वह अपनी पत्नी और बच्चों के साथ नीचे रहते हैं। गुरुवार रात करीब पौने आठ बजे उनके भाई के कमरे में गैस सिलिंडर पर खाना बन रहा था। उस दौरान कमरे में भाई सुखपाल, उनका बेटा गोपाल व यश तथा पत्नी त्रिवेणी अपने ढाई माह के बेटे लकी के साथ मौजूद थे, जबकि उनकी 13 वर्षीय बेटी ज्योति नीचे मकान में आई हुई थी।

उसी समय अचानक उनके भाई की पत्नी अपनी गोद में ढाई माह के बेटे को लेकर शोर मचाते हुए नीचे भागती हुई आईं। उन्होंने बताया कि गैस सिलिंडर से आग लग गई है। इससे सब लोग दौड़कर ऊपर पहुंच गए। उन्होंने बताया कि सिलिंडर में आग लगने के बाद भाई और उनके दोनों बेटे कमरे में फंस गए थे, जबकि उनकी पत्नी बचकर भाग खड़ी हुई थीं। भाई ने सिलिंडर को बाहर निकालने की कोशिश की थी लेकिन सिलिंडर कमरे के दरवाजे पर आकर अटक गया।

तब तक आग पूरे कमरे में फैल चुकी थी। इससे जलकर भाई और उनके दोनों बेटों की मौत हो गई। तो वहीं त्रिवेणी और उनकी मां सोमवती आग बुझाने के दौरान झुलस गईं। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों शवों को मोर्चरी में रखवा दिया है। देर रात एसडीएम एसपी वर्मा और सीओ शक्ति सिंह भी पहुंच गए। फोरेंसिक टीम भी मौके पर बुला ली गई। फिलहाल कोतवाली पुलिस आग लगने के कारणों की छानबीन कर रही है।

  • सम्बंधित खबरे

    खुल गई ‘सिस्टम’ की पोल! हल्की बारिश से अयोध्या हुआ पानी-पानी, रामपथ और भक्ति पथ समेत कई जगहों पर जलभराव

    अयोध्या। उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों मे बीते कुछ दिनों से हल्की और मध्यम बारिश हो रही है। सोमवार को अयोध्या शहर में हल्की बारिश हुई। थोड़ी सी बारिश में ही…

    यूपी में सक्रिय हुआ मानसून, अगले 48 घंटों में भारी बारिश की चेतावनी, बढ़ेगा नदियों का जल स्तर

    उत्तर प्रदेश में मानसून पूरी तरह से सक्रिय हो चुका है. बीते दिनों राज्य के बचे हुए हिस्सों में बारिश शुरू हो गई है. मौसम विभाग के मुताबिक आज 30…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!