युद्ध के बीच आज इस्राइल पहुंचेंगे ब्रिटिश पीएम ऋषि सुनक, नेतन्याहू से करेंगे मुलाकात

इस्राइल और हमास के बीच जारी युद्ध के बीच ब्रिटेन के पीएम ऋषि सुनक गुरुवार को इस्राइल पहुंचेंगे। ऋषि सुनक इस्राइल में पीएम बेंजामिन नेतन्याहू और राष्ट्रपति इसाक हर्जोग से मुलाकात करेंगे। गौरतलब है कि इससे पहले 18 अक्तूबर को अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने भी इस्राइल का दौरा किया था और इस्राइल के प्रति अपना पूरा समर्थन जताया था। 

ब्रिटिश पीएम बोले- यह अहम समय
ब्रिटिश के प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार, ऋषि सुनक बेंजामिन नेतन्याहू से मिलकर समर्थन देंगे और गाजा और इस्राइल में हमास के हमले में मारे गए लोगों के प्रति अपनी संवेदनाएं जाहिर करेंगे। इस्राइल दौरे से पहले ब्रिटिश पीएम ने एक बयान में कहा कि ‘हर नागरिक की मौत एक त्रासदी है। हमास के आतंकी हमले में कई लोगों की जान जाना भयानक है।’ बीते मंगलवार को गाजा में एक अस्पताल हुए हमले में 500 से ज्यादा फलस्तीनी नागरिकों की मौत हो गई। इसे लेकर ऋषि सुनक ने कहा कि ‘यह एक अहम समय है, जिसमें इस क्षेत्र और दुनिया के नेताओं को साथ आने की जरूरत है और यह कोशिश करनी चाहिए कि यह संघर्ष और ज्यादा ना बढ़े।’ ब्रिटिश पीएम ने इस बात का आश्वासन दिया कि जब सुलह की कोशिशें होंगी तो ब्रिटेन इस पहल के लिए सबसे आगे होगा।

बीते हफ्ते ब्रिटिश विदेश मंत्री ने भी किया था इस्राइल का दौरा
बीती सात अक्तूबर को इस्राइल पर किए गए हमास के हमले में मारे गए लोगों में सात ब्रिटिश नागरिक भी थे। वहीं नौ ब्रिटिश नागरिक अभी भी लापता है। माना जा रहा है कि लापता लोग हमास के कब्जे में हैं। ब्रिटिश पीएम ऋषि सुनक के इस्राइल दौरे से पहले बीते हफ्ते ब्रिटेन के विदेश मंत्री जेम्स  क्लेवरली ने भी इस्राइल का दौरा किया था। क्लेवरली इस्राइल के अलावा मिस्त्र, तुर्किये और कतर के भी दौरे पर गए थे। इस दौरान इस्राइल हमास के बीच जारी युद्ध के शांतिपूर्ण समाधान पर चर्चा की गई। ब्रिटेन की सरकार ने कहा कि ये तीनों देश इस विवाद के समाधान में बेहद अहम हैं। साथ ही गाजा में मानवीय संकट को सुलझाने और अगवा किए गए लोगों को छुड़वाने के लिए भी ये तीनों देश अहम साबित होंगे। 

  • सम्बंधित खबरे

    पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों…

    UNSC का बॉस बना पाकिस्तान, बताया किन दो मुद्दों पर करेगा काम

    पाकिस्तान ने जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभाली है, जिसमें बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और वैश्विक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!