दीपावली पर मिलेगी फ्री में गैस सिलिंडर, सरकार त्योहार पर देगी बड़ा तोहफा

लखनऊ. उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों के लिए अच्छी खबर है. योगी आदित्यनाथ सरकार दीपावली का तोहफा देने जा रही है. राज्य सरकार त्योहार पर मुफ्त एलपीजी सिलिंडर देगी. मुख्य सचिव की अध्यक्षता में सोमवार को हुई बैठक में ये निर्णय लिया गया.दीपावली के मौके पर उज्ज्वला कनेक्शन वाले उपभोक्ताओं को मुफ्त एलपीजी सिलिंडर दिया जाएगा. वहीं, दूसरा मुफ्त सिलिंडर होली के मौके पर दिया जाएगा. जल्द ही इसके लिए प्रस्ताव कैबिनेट को भेजा जाएगा. यूपी में कुल 1.75 करोड़ उज्ज्वला कनेक्शनधारक हैं.योगी कैबिनेट की मंजूरी मिलते ही योजना को जमीन पर उतारने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी. दीपावली से पहले उज्ज्वला कनेक्शन धारकों के घरों में मुफ्त सिलिंडर पहुंचाने की योजना है. 2022 के विधानसभा चुनावों में बीजेपी ने संकल्प पत्र में उज्जवला कनेक्शनधारकों को साल में दो एलपीजी सिलिंडर देने का वादा किया था.दोबारा सत्ता में आने के बाद योगी सरकार ने बजट में उज्ज्वला कनेक्शनधारकों को मुफ्त सिलिंडर दिए जाने के लिए बजट का आवंटन किया था. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सभी उज्जवला कनेक्शनधारकों के खातों में डायेरक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के जरिए एलपीजी सिलिंडर की धनराशि ट्रांसफर की जाएगी.

  • सम्बंधित खबरे

    खुल गई ‘सिस्टम’ की पोल! हल्की बारिश से अयोध्या हुआ पानी-पानी, रामपथ और भक्ति पथ समेत कई जगहों पर जलभराव

    अयोध्या। उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों मे बीते कुछ दिनों से हल्की और मध्यम बारिश हो रही है। सोमवार को अयोध्या शहर में हल्की बारिश हुई। थोड़ी सी बारिश में ही…

    यूपी में सक्रिय हुआ मानसून, अगले 48 घंटों में भारी बारिश की चेतावनी, बढ़ेगा नदियों का जल स्तर

    उत्तर प्रदेश में मानसून पूरी तरह से सक्रिय हो चुका है. बीते दिनों राज्य के बचे हुए हिस्सों में बारिश शुरू हो गई है. मौसम विभाग के मुताबिक आज 30…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!