कांग्रेस प्रत्याशियों की दूसरी सूची जल्द होगी जारी:बदल सकते हैं इन विधानसभाओं के टिकट

भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस प्रत्याशियों की दूसरी सूची जल्द ही जारी होगी। कल बुधवार को दिल्ली में केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक होगी। जिसमें बाकी बचे विधानसभा सीटों पर नामों को लेकर मंथन किया जाएगा। सीईसी की बैठक कल सुबह 9 बजे शुरू होगी। सबसे पहले राजस्थान और इसके बाद मध्यप्रदेश की सूची फाइनल होगी। CEC की बैठक के बाद कांग्रेस की दूसरी लिस्ट जारी की जाएगी।कांग्रेस ने रविवार को उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी। जिसमें 144 सीटों पर नामों का ऐलान किया गया गया था। इसके बाद से कई जगहों पर प्रत्याशी बदलने की मांग उठने लगी। बताया जा रहा है कि कांग्रेस शिवपुरी जिले की 2 विधानसभाओं के टिकट बदल सकती है। कांग्रेस ने शिवपुरी से केपी सिंह, पिछोर से शैलेंद्र सिंह को उम्मीदवार बनाया है। केपी सिंह, शैलेंद्र सिंह में से किसी एक का टिकट कट सकता है।

बदल सकती हैं शिवपुरी की 2 विधानसभाओं के टिकट
दरअसल, केपी सिंह को उनकी परंपरागत सीट की जगह शिवपुरी से टिकट मिला है। पिछोर से इस बार केपी सिंह के रिश्तेदार को उम्मीदवार बनाया गया है। बीजेपी विधायक वीरेंद्र रघुवंशी के टिकट लिए समर्थकों को कांग्रेस लीडरशिप ने आश्वस्त किया है। कांग्रेस वीरेंद्र वीरेंद्र रघुवंशी को टिकट दे सकती हैं। पीसीसी चीफ कमलनाथ ने वीरेंद्र रघुवंशी के समर्थकों से कहा कि दिग्विजय सिंह और केपी सिंह की वजह से कंफ्यूजन हुआ। 18 अक्टूबर को फिर से टिकट पर मंथन होगा।

बीजेपी ने साधा निशाना

वहीं इसे लेकर भाजपा ने निशाना साधा हैं। बीजेपी प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने ट्वीट कर लिखा- दलबदल कर कांग्रेस में आये वीरेंद्र रघुवंशी का टिकट काटे जाने से उनके समर्थकों ने कमलनाथ का घर घेरा, भारी आक्रोश दिखाया…नाथ ने कहा दिग्विजय सिंह और केपी सिंह के कारण यह सब हुआ…कपड़े फाड़ने की भी बात हुई…यह हालत है कि नाथ जी प्रदेश अध्यक्ष है और उन्हें टिकटों का होश ही नहीं….कोई भी कन्फ़्यूजन पैदा कर टिकट फाइनल करा रहा है….इस आक्रोश व घेराव के बाद शिवपुरी-पिछोर-कोलारस के कांग्रेस के टिकट बदलना तय….टिकट बटने की व सर्वे की वास्तविकता यह वीडियो बया कर रहा है।

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!