मध्य प्रदेश चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने किया 9 उम्मीदवारों का एलान, जानें किसे मिला टिकट 

समाजवादी पार्टी ने मध्य प्रदेश में 17 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए रविवार को 9 उम्मीदवारों की सूची घोषित की. सपा नेता यश भारतीय ने कहा कि सूची में 6 प्रत्याशियों उम्मीदवारों के नामों का पहले ही एलान हो गया था. बस तीन नए नाम इस लिस्ट में जोड़े गए हैं. 

यश भारतीय ने कहा, ‘नौ उम्मीदवारों में पूर्व विधायक मीरा दीपक यादव भी शामिल हैं, जिन्हें निवाड़ी विधानसभा क्षेत्र से मैदान में उतारा गया है.’ उन्होंने कहा, ‘अखिलेश यादव के नेतृत्व वाली पार्टी फिलहाल मध्य प्रदेश में सभी 230 सीटों पर चुनाव लड़ने की योजना बना रही है.’

2018 विधानसभा चुनाव में सपा ने जीती थी एक सीट
निवाड़ी के अलावा राजनगर, भांडेर, धौहनी, चितरंगी, सिरमौर, बिजावर, कटंगी और सीधी विधानसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की गई है. साल 2018 के मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में सपा ने एक सीट- छतरपुर जिले की बिजावर पर जीत दर्ज की थी. पिछले चुनावों में सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरने के बावजूद कांग्रेस बहुमत से पीछे रह गई, तो बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के दो विधायकों, एक सपा विधायक और चार निर्दलीय विधायकों ने कमलनाथ के नेतृत्व वाली तत्कालीन सरकार को बाहर से समर्थन दिया था.

समाजवादी पार्टी ने इन नेताओं पर जताया भरोसा
सपा ने लिस्ट जारी करते हुए ‘एक्स’ अकाउंट पर लिखा कि अखिलेश यादव की अनुमति से मध्य प्रदेश में होने वाले सामान्य निर्वाचन 2023 के लिए इन प्रत्याशियों की सूची घोषित की जाती है-
निवाड़ी विधानसभा से मीरा दीपक यादव
राजनगर से बृजगोपाल पटेल उर्फ बबलू पटेल
भाण्डेर से डी आर राहुल (अहरिवार)
धौहानी से विश्वनाथ सिंह मरकाम
चितरंगी से श्रवण कुमार सिंह गोंड
सिरमौर से लक्ष्मण तिवारी
बिजवार से डॉ. मनोज यादव
कटंगी से महेश सहारे
सीधी सो रामप्रताप सिंह यादव

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!