‘ऑपरेशन अजय’ के तहत इजराइल छोड़कर 274 और भारतीय पहुंचे अपने देश

नई दिल्ली । इजराइल छोड़कर भारत लौटने वाले 274 भारतीय नागरिकों का चौथा जत्था एक विशेष विमान से भारत पहुंच गया हैं। इस तरह से ‘ऑपरेशन अजय’ के तहत अब तक 918 भारतीय वापस आ चुके हैं। गौरतलब है ‎कि भारत ने सात अक्टूबर को गाजा से हमास के आतंकवादियों द्वारा इजरायल के शहरों पर किए गए हमलों के बाद स्वदेश लौटने के इच्छुक लोगों की वापसी के लिए 12 अक्टूबर को ‘ऑपरेशन अजय’ शुरू किया था। तेल अवीव में भारतीय दूतावास ने पहले घोषणा की थी कि बेन गुरियन हवाई अड्डे से शनिवार को दो उड़ानें संचालित की जाएंगी। पहली उड़ान स्थानीय समयानुसार शाम पांच बजकर 40 मिनट पर और दूसरी उड़ान 274 भारतीय नागरिकों को लेकर रात 11 बजकर 45 मिनट पर रवाना हुई। 197 भारतीय नागरिकों का तीसरा जत्था स्थानीय समयानुसार शाम करीब पांच बजकर 40 मिनट पर (भारतीय समय रात 8.10 बजे) स्वदेश रवाना हुआ। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया ‎कि ऑपरेशन अजय आगे बढ़ रहा है। 197 और यात्री भारत लौट रहे हैं।
इजराइल में भारतीय दूतावास ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया ‎कि ऑपरेशन अजय के तहत इजराइल में रह रहे लेकिन भारत लौटने के इच्छुक लोगों से संलग्न फॉर्म तत्काल भरने का अनुरोध किया जाता है। राजदूत संजीव सिंगला ने बताया ‎कि दूतावास इजराइल में हमारे उन सभी नागरिकों की सुविधा के लिए चौबीसों घंटे काम कर रहा है जो देश छोड़ना चाहते हैं। हमने छात्रों, नर्स और व्यवसायी समेत अन्य लोगों से संपर्क किया है। उनमें से कुछ वास्तव में स्वयंसेवकों के रूप में हमारे साथ काम कर रहे हैं। हम सभी से संयमित रहने का आग्रह करते हैं। इजराइल में भारतीय दूतावास ने दिन में ‘एक्स’ पर अपने पोस्ट में कहा ‎कि दूतावास ने शनिवार को दो विशेष उड़ानों को लेकर अगले जत्थे के लिए पंजीकृत भारतीय नागरिकों को ई-मेल किया है। अन्य पंजीकृत लोगों को संदेश बाद की उड़ानों के लिए भेजा जाएगा।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!