इंदौर की गौरवशाली परम्परा के अनुरूप मैग्निफिसेंट एमपी में आने वाले मेहमानों का किया जाये स्वागत-सत्कार – कलेक्टर लोकेश जाटव

इंदौर की गौरवशाली परम्परा के अनुरूप मैग्निफिसेंट एमपी में आने वाले मेहमानों का किया जाये स्वागत-सत्कार – कलेक्टर श्री जाटव की अपील
इंदौर 10 अक्टूबर 2019
“अतिथि देवो भव:” भारतीय संस्कृति का महत्वपूर्ण हिस्सा है। अतिथियों का स्वागत-सत्कार हमारी परम्परा है। राज्य सरकार के प्रतिष्ठापूर्ण आयोजन मैग्निफिसेंट एमपी में देश के विभिन्न औद्योगिक प्रतिष्ठानों के प्रमुख तथा प्रतिनिधि हिस्सा लेने के लिये 17 अक्टूबर से इंदौर पधार रहे हैं।
कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जाटव ने कहा है कि यह दिन इंदौर के लिए ख़ास महत्व का दिन है। हम अपने आचरण और व्यवहार से इस दिन मेहमानों के सामने मालवा विशेषकर इंदौर की गौरवशाली परम्परा का बेहतर उदाहरण तथा उज्जवल छवि प्रस्तुत करें। हमारी संस्कृति और परम्परा के अनुरूप इनका स्वागत-सत्कार उत्सवी माहौल में हो, इसके लिये सभी से अपील की गई है कि इंदौर के प्रमुख मॉल और बड़े व्यापारिक प्रतिष्ठानों को इस दिन के लिये विशेष रूप से सजाया-संवारा जाये तथा विशेष विद्युत साज-सज्जा की जाये।
कलेक्टर श्री जाटव ने नागरिकों से कहा है कि यातायात में भी अनुशासन रखें। इस दिन राजवाड़ा क्षेत्र में “नो कार डे” रखा जाये। राजवाड़ा तथा आसपास के क्षेत्र में कारों का उपयोग नहीं किया जाये। हम अपने घरों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों की साज-सज्जा और विशेष प्रकाश व्यवस्था कर उत्सव का वातावरण निर्मित करें। जिससे मेहमान इंदौर की एक उज्जवल छवि तथा मालवा की सत्कार परम्परा का उदाहरण भी अपने साथ लेकर जा सकें ।

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!