छिंदवाड़ा के जुन्नारदेव बाजार में लगी आग, 17 दुकानें जलकर खाक, फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू

मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में जुन्नारदेव के मेन बाजार में आज सुबह दुकानों में आग लग गई. आग की लपटें इतनी तेज थी कि, इसका धुआं दो किमी दूर तक आसमान में फैल गया जिससे आस-पास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई है. सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की 11 गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. साथ ही मौके पर विधायक सुनील उइके, एसडीएम नेहा सोनी, पुलिस प्रसाशन सहित नगर पालिका की कई टीम पहुंची. मिली जानकारी के अनुसार इस घटना में 17 दुकानें जलाकर राख हो गईं हैं. साथ ही लगभग दो करोड़ का नुकसान हो गया है. वहीं पीड़ितों ने राहत देने की मांग की है. 

दरअसल, जुन्नारदेव पुलिस थाने से चंद कदमों की दूरी पर मुख्य बाजार है, जहां पर रेडीमेड कपड़ों की दुकान के अलावा मनिहारी की दुकान गुमठियों में लगाई जाती है. यहां आग लगने के बाद पूरे नगर में हड़कंप का माहौल देखा गया, क्योंकि यदि यहां जरा सी भी चूक हो जाती तो आग कई मकान और दुकान में फैल जाती. बाजार में हुई आगजनी की घटना के कारण अभी स्पष्ट नहीं है, लेकिन आशंका जताई जा रही है कि शॉर्ट सर्किट के कारण यहां पर आग लगी होगी.

पीड़ितों ने की मुआवजे की मांग

बता दें कि, युवाओं ने हिम्मत दिखाते हुए आसपास की दुकानों पर चढ़कर ऊपर से पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया, जिससे कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. वहीं जब तक आग पर काबू पाया गया, तब तक 90 फीसदी सामान जलकर राख हो गया था. आगजनी की इस घटना से प्रभावित परिवारों का हाल-बेहाल है. उन्होंने प्रशासन से मुआवजा की मांग की है, क्योंकि त्यौहार से पहले आगजनी ने उनकी रोजी-रोटी बुरी तरह से बर्बाद कर दी है.

  • सम्बंधित खबरे

    मप्र के 16 निगमों में 4000 जगह अवैध प्लॉटिंग, लाखों खरीदार फंसे,नगरीय विकास विभाग की रिपोर्ट में खुलासा..

    अवैध कॉलोनियों को लेकर सरकार की सख्ती के तमाम दावों के बीच यह खबर चौंकाने वाली है। मप्र के 16 नगर निगम क्षेत्रों में ही 4 हजार से अधिक जगह…

    MP में बड़ा हादसा: श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी, 20 से अधिक घायल, अयोध्या से लौट रहे थे सभी

    छिंदवाड़ा। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां श्रद्धालुओं से भरी एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस घटना में 20 से अधिक यात्रियों के…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!