कांग्रेस पर भड़के कार्तिकेय सिंह चौहान, सीएम शिवराज के बेटे ने क्यों कहा मुझे आप लोगों पर तरस आती है?

मध्य प्रदेश में चुनाव की तारीखों के एलान के साथ ही चुनावी बिगुल बज गया है. इसी के साथ बीजेपी-कांग्रेस प्रदेश की जनता को अपनी ओर लाने के लिए पुरजोर कोशिश कर रही है. इसके साथ ही दोनों पार्टियों के बीच एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाने का दौर भी जारी है. इस बीच कांग्रेस की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर सीएम शिवराज सिंह चौहान की फोटो लगाकर उसपर लिखा गया कि, ‘मामा का श्राद्ध, भाजपा ने श्राद्ध में मामा को दिया टिकट.’ अब इसपर सीएम शिवराज के बेटे कार्तिकेय सिंह चौहान ने अपनी प्रतिक्रिया दी है.

दरअसल, सीएम शिवराज के बेटे कार्तिकेय सिंह चौहान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट ‘X’ पर कांग्रेस का एक ट्वीटी शेयर करते हुए लिखा कि, ‘समझ नहीं आ रहा कि आप पर दया करूं या गुस्सा? गुस्से में तो हूं, आखिर मेरे जीवित पिता के श्राद्ध की बात आप  कर रहे हैं. मुझे तरस भी आप लोगों पर आता है कि कितना नीचे कांग्रेसी आज गिर चुके हैं. क्या आपको लगता हैं कि इसके लिए ईश्वर आपको माफ करेगा? चुनाव तो चार दिन के हैं, ऐसी घटिया हरकत के बाद क्या आप लोग अपने बच्चों से आंख मिला पायेंगे?’

17 नवंबर को मध्य प्रदेश में होगी वोटिंग
मध्य प्रदेश में निर्वाचन आयोग 1 चरण में चुनाव होंगे. 21 अक्टूबर को नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा. वहीं 30 अक्टूबर को नामांकन का आखिरी दिन है. वहीं 31 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी और 2 नवंबर तक प्रत्याशी नाम वापस ले सकते हैं. वहीं 17 नवंबर को मतदान होगा और 3 दिसंबर को मतगणना होगी. इसी के साथ मध्य प्रदेश में आचार संहिता भी लागू कर दी गई है. वहीं विधानसभा चुनाव की तारीख का एलान होते ही राज्य में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है.

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!