विश्व कप में भारत के सामने अब अफगानिस्तान की चुनौती

भारतीय क्रिकेट टीम विश्व कप में अपना दूसरा मुकाबला अफगानिस्तान के खिलाफ खेलेगी। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला 11 अक्तूबर (बुधवार) को खेला जाएगा। टीम इंडिया की नजर जीत के क्रम को जारी पर रखने पर होगी। उसने अपने पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत हासिल की थी। वहीं, अफगानिस्तान को बांग्लादेश के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। अफगान टीम भारतीय मैदान पर पहली बार टीम इंडिया के खिलाफ कोई वनडे मैच खेलेगी।

पाकिस्तान के खिलाफ 14 अक्तूबर को होने वाले महामुकाबले से पहले भारत इस मैच को जीतना चाहेगा। भारत-पाकिस्तान के बीच मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा। दूसरी ओर, अफगानिस्तान की टीम जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी। भारत के बाद उसका मुकाबला 15 अक्तूबर को गत चैंपियन इंग्लैंड से होगा।

ind vs afg wc 2023 9th match live streaming telecast where how to watch world cup india vs afghanistan

रोहित शर्मा, विराट कोहली 

दिल्ली में विश्व कप के मैच में भारत का प्रदर्शन
भारतीय टीम की बात करें तो वह दिल्ली में चौथी बार विश्व कप में कोई मैच खेलेगी। एशियाई धरती पर चौथी बार टूर्नामेंट का आयोजन हो रहा है। इससे पहले तीनों मौकों पर दिल्ली में टीम इंडिया कम से कम एक मैच जरूर खेली है। 1987 में उसने ऑस्ट्रेलिया को 56 रन से हराया था। 1996 में श्रीलंका के खिलाफ छह विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। वहीं, 2011 में नीदरलैंड को पांच विकेट से परास्त किया था। इस तरह टीम ने यहां तीन विश्व कप मैच में दो जीते हैं।

ind vs afg wc 2023 9th match live streaming telecast where how to watch world cup india vs afghanistan
केएल राहुल और श्रेयस अय्यर 

विश्व कप में भारत बनाम अफगानिस्तान मैच कब खेला जाएगा?
भारत बनाम अफगानिस्तान मैच बुधवार (11 अक्तूबर) को खेला जाएगा।

विश्व कप में भारत बनाम अफगानिस्तान मैच कहां खेला जाएगा?
भारत बनाम अफगानिस्तान मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा।

विश्व कप में भारत बनाम अफगानिस्तान मैच कितने बजे शुरू होगा?
भारत बनाम अफगानिस्तान मैच भारतीय समयानुसार दोपहर दो बजे से शुरू होगा। टॉस इससे आधे घंटे पहले यानी दोपहर 1:30 बजे होगा।

विश्व कप में भारत बनाम अफगानिस्तान मैच भारत में किस टीवी चैनल पर देख सकते हैं?
भारत बनाम अफगानिस्तान मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा। प्रशंसक स्टार स्पोर्ट्स के चैनलों पर अलग-अलग भाषा में मैच का आनंद ले सकते हैं। डीडी फ्री डिश इस्तेमाल करने वाले दर्शक डीडी स्पोर्ट्स पर फ्री में मैच देख सकेंगे।

ind vs afg wc 2023 9th match live streaming telecast where how to watch world cup india vs afghanistan
जसप्रीत बुमराह 

विश्व कप में भारत बनाम अफगानिस्तान मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां उपलब्ध होगी?
विश्व कप के मैच ऑनलाइन आप डिज्नी + हॉटस्टार एप (Disney+ Hotstar) पर देख सकते हैं। मोबाइल पर आप फ्री में मैच देख सकेंगे।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं:
अफगानिस्तान: हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जादरान, रियाज हसन, रहमत शाह, नजीबुल्लाह जादरान, मोहम्मद नबी, इकराम अलीखिल, अजमतुल्ला उमरजई, राशिद खान, मुजीब उर रहमान, नूर अहमद, फजलहक फारूकी, अब्दुल रहमान, नवीन उल हक।

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पांड्या (उप-कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, रविचंद्रन अश्विन, ईशान किशन ,सूर्यकुमार यादव।

  • सम्बंधित खबरे

    भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी की योजना बना रहा है, इसका लक्ष्य पदकों की संख्या बढ़ाना है, अमित शाह ने किया ऐलान

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को श्री पूना गुजराती बंधु समाज द्वारा निर्मित जयराज खेल एवं सम्मेलन केंद्र का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारत 2036 ओलंपिक की…

    भारत ने पहली पारी में बनाए 587 रन, कप्तान गिल ने जड़ा दोहरा शतक, इंग्लैंड के लिए शोएब बशीर ने झटके 3 विकेट

    भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 587 रन का विशाल स्कोर खड़ा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!