इस्राइल में 1200 अधिक लोगों की मौत का मास्टमाइंड कौन? जानें कब से रच रही थी हमले की साजिश

आतंकी संगठन हमास और इस्राइल के बीच संघर्ष जारी है। इन हमलों में अभी तक करीब 2100 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है। इस बीच, इस्राइल ने हमास द्वारा पिछले सप्ताह किए गए हमले को 9/11 का पल बताया। हमले के पीछे के मास्टरमाइंड फलस्तीनी आतंकवादी मोहम्मद दइफ ने इसे अल अक्सा फ्लड अभियान बताया है। इस्राइल के मोस्ट वांटेड ने ऑडियो किया जारी
एक रिपोर्ट से खुलासा हुआ है कि शनिवार को हमास द्वारा किए गए हमलों के दौरान इस्राइल के मोस्ट वांटेड व्यक्ति ने एक ऑडियो टेप जारी किया था, जिसमें संकेत दिया गया कि यह इस्राइल द्वारा येरूशलम की अल अक्सा मस्जिद पर किए हमलों का बदला है।

2021 में हुआ था हमला
गाजा में हमास के एक करीबी सूत्र ने बताया, मई 2021 में इस्लाम के तीसरे सबसे पवित्र स्थल अल अक्सा पर इस्राइलियों द्वारा हमला करने के बाद अरब और मुस्लिम समाज के लोगों में गुस्सा था। इसी के बाद से दइफ ने हमला करने की साजिश रचना शुरू कर दिया था। अब पिछले सप्ताह शुरू हुए संघर्ष में 1200 से अधिक इस्राइली लोग मारे जा चुके हैं।

सूत्र के अनुसार, रमजान के दौरान अल अक्सा मस्जिद में इस्राइल के घुसने, नमाजियों को पीटने, उन पर हमला करने, बुजुर्गों और युवाओं को मस्जिद से बाहर खींचने के फुटेज सामने के बाद से यह घटना शुरू हुई। इन घटनाओं ने लोगों में गुस्सा भड़काया। इससे इस्राइल और हमास के बीच संघर्ष शुरू हुआ।

दो साल बाद बदला
दो साल से अधिक समय बीतने के बाद, शनिवार को हमास ने अचानक इस्राइल पर हवाई हमले कर दिए। इसपर इस्राइली सेना भी जवाबी हमले किए। इस पूरे संघर्ष में अभी तक 2100 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।

दइफ को नहीं देखा गया सार्वजनिक
साल 2021 के बाद से दइफ को कभी सार्वजनिक बोलते नहीं देखा गया। ऐसे में जब हमास के टीवी चैनल ने घोषणा की कि वह शनिवार को बोलने वाले हैं, तो फलस्तीनियों को पता था कि कुछ महत्वपूर्ण होने वाला है। दइफ ने रिकॉर्डिंग में कहा, ‘आज हमारे लोगों का अल अक्सा पर हुए हमले का गुस्सा निकला है। हमारे मुजाहिदीन, आज आपका दिन है इस अपराधी को यह समझाने का कि उसका समय समाप्त हो गया है।’
दइफ की तीन छवि
गौरतलब है, दइफ को लोग सिर्फ तीन तरीकों से जानते हैं। उसकी जो छवि है लोगों के दिमाग में उसमें एक उसकी उम्र 20 के आसपास है। दूसरा उसका नकाबपोश और तीसरा उसकी परछाई। इन्ही तीन छवियों का उपयोग ऑडियो टेप जारी होने पर किया गया था।

दो दिमाग एक मास्टमाइंड
दइफ का ठिकाना किसी को नहीं पता है। हालांकि, कहा जाता है कि वह गाजा में एन्क्लेव के नीचे सुरंगों की भूलभुलैया में रहता है। एक इस्राइली सुरक्षा सूत्र का कहना है कि इस बार हुए हमले की साजिश में दइफ शामिल है। हमास के करीबी सूत्र ने बताया कि इस हमले में दो दिमाग हैं, लेकिन एक मास्टरमाइंड है। आगे कहा कि इस ऑपरेशन के बारे में कुछ ही लोगों को पता था।

सूत्र ने बताया कि हमास के अल कसम ब्रिगेड की कमान संभालने वाले दइफ ने गाजा में हमास के नेता येहया सिनवार के साथ संयुक्त रूप से हमले करने का फैसला लिया था। हालांकि, इसके बाद भी यह स्पष्ट था कि इस हमले का मास्टरमाइंड कौन है।

  • सम्बंधित खबरे

    पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों…

    UNSC का बॉस बना पाकिस्तान, बताया किन दो मुद्दों पर करेगा काम

    पाकिस्तान ने जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभाली है, जिसमें बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और वैश्विक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!