सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से जारी आदेश में पांच भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) को इधर से उधर किया गया है। 2006 बैच के आईएएस बाबू सिंह जामौद को सदस्य सचिव राज्य योजना आयोग एवं सचिव मध्य प्रदेश शासन योजना आर्थिक एवं सांख्यिकी बनाया गया है। 2007 बैच के आईएएस संजय गुप्ता को सामान्य प्रशासन विभाग का सचिव बनाया गया। 2008 बैच के आईएएस दिलीप कुमार को मध्य प्रदेश राज्य कृषि उद्योग विभाग निगम, 2009 बैच के आईएएस अधिकारी अमरपाल सिंह को राजभवन के जनजातीय प्रकोष्ठ में सचिव और 2016 बैच के आईएएस संजना जैन को भोपाल गैस त्रासदी, राहत एवं पुनर्वास विभाग में उप सचिव बनाया गया है।









