शिवराज बुधनी से लड़ेंगे, कैलाश के बेटे की सीट पर अभी घोषणा नहीं, देखें सूची के 57 नाम

मध्य प्रदेश में आगामी चुनाव के लिए बीजेपी ने 57 उम्मीदवारों की सूची जारी की। सीएम शिवराज सिंह चौहान बुधनी से चुनाव लड़ेंगे, प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा दतिया से, गोपाल भार्गव रेहली से, विश्वास सारंग नरेला से और तुलसीराम सिलावट सांवेर से चुनाव लड़ेंगे।

शिवराज मंत्रिमंडल के इन मंत्रियों को टिकट

  1. शिवराज सिंह चौहान
  2. नरोत्तम मिश्रा
  3. गोपाल भार्गव
  4. तुलसी सिलावट
  5. कुंवर विजय शाह
  6. जगदीश देवड़ा
  7. बिसाहूलाल सिंह
  8. राजेन्द्र शुक्ला
  9. भूपेन्द्र सिंह
  10. मीना सिंह मांडवे
  11. कमल पटेल
  12. गोविंद सिंह राजपूत
  13. बृजेन्द्र प्रताप सिंह
  14. विश्वास सारंग
  15. प्रभुराम चौधरी
  16. प्रद्युम्न सिंह तोमर
  17. प्रेम सिंह पटेल
  18. ओम प्रकाश सखलेचा
  19. अरविंद भदौरिया
  20. मोहन यादव
  21. हरदीप सिंह डंग
  22. राजवर्धन सिंह प्रेमसिंह दत्तीगांव
  23. भारत सिंह कुशवाह
  24. राम किशोर (नानो) कावरे
  25. राहुल सिंह लोधी

भाजपा की सूची की खास बातें
कुल 57 सीटों में से छह एसटी के लिए सुरक्षित सीटें हैं। छह एससी के लिए सुरक्षित सीटें हैं। वहीं, 45 सामान्य सीटों पर भी उम्मीदवार घोषित किए गए हैं। सभी 57 सीटों पर मौजूदा विधायकों को ही टिकट दिया गया है। इनमें से नौ विधायक ऐसे हैं जो 2018 में कांग्रेस के टिकट पर जीते थे। इन सभी ने बाद में पाला बदल लिया था और उपचुनाव में भाजपा के टिकट पर जीत दर्ज की थी। जैतपुर से विधायक मनीषा सिंह को इस बार जयसिंह नगर से टिकट दिया गया है। वहीं, जयसिंह नगर के विधायक जयसिंह मरावी को इस बार जैतपुर भेज दिया गया है। 

इससे पहले मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने 39 उम्मीदवारों की दूसरी सूची की घोषणा 25 सितंबर को की थी। भाजपा की दूसरी सूची में तीन केंद्रीय मंत्रियों समेत कई सांसदों को टिकट दिया गया था। इसमें नरेंद्र सिंह तोमर, फग्गन सिंह कुलस्ते और प्रह्लाद सिंह पटेल के भी नाम थे। भाजपा ने हारी हुई 39 सीटों पर उम्मीदवारों का एलान 17 अगस्त को ही कर दिया था। इस दौरान मध्य प्रदेश के अलावा छत्तीसगढ़ के लिए भी उम्मीदवारों का एलान किया गया था। भाजपा ने मध्य प्रदेश में 39 और छत्तीसगढ़ के लिए 21 नामों की घोषणा कर दी थी।

मध्य प्रदेश का चुनावी कार्यक्रम

  • मध्य प्रदेश की 230 सदस्यीय विधानसभा के आगामी चुनाव के लिए 17 नवंबर को मतदान होगा।
  • मतों की गिनती 3 दिसंबर को होगी।
  • चुनाव के लिए अधिसूचना 21 अक्टूबर को जारी होगी।
  • नामांकन की आखिरी तारीख 30 अक्टूबर होगी।
  • नामांकन पत्रों की जांच 31 अक्टूबर को की जाएगी।
  • नाम वापस लेने की अंतिम तारीख 2 नवंबर होगी।
  • विधानसभा का कार्यकाल 6 जनवरी को खत्म होगा।

7 से 30 नवंबर के बीच होंगे विधानसभा चुनाव
मध्य प्रदेश, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम में विधानसभा चुनाव के लिए एक चरण में मतदान होगा। मध्य प्रदेश में 17 नवंबर, राजस्थान में 23 नवंबर, तेलंगाना में 30 नवंबर और मिजोरम में सात नवंबर को मतदान होगा। छत्तीसगढ़ में 2 चरणों में 7 एवं 17 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। इन पांचों राज्यों में 3 दिसंबर को मतगणना होगी। मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने सोमवार(आज) को चुनाव कार्यक्रमों की घोषणा की।

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!