कनाडा के वैंकूवर में प्लेन क्रैश, दो भारतीय ट्रेनी पायलट समेत तीन की मौत

कनाडा में वैंकूवर के पास चिल्लीवैक में एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. विमान दुर्घटना में दो भारतीय ट्रेनी पायलट सहित तीन लोगों की मौत हो गई. स्थानीय मीडिया के मुताबिक, इलाके में एक पेड़ से टकराने के बाद विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया और एक होटल की इमारतों के पीछे झाडियों में जा गिरा. मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, हादसे में मरने वाले दोनों भारतीय पायलट का नाम अभय गडरू और यश विजय रामुगाडे है और वह मुंबई के रहने वाले थे. स्थानीय अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच का जांच कर रहे हैं. 

कनाडा पुलिस ने बयान में कहा, ‘घटनास्थल का मुआयना कर लिया गया है और इलाके में लोगों के हताहत होने या किसी जोखिम की कोई सूचना नहीं है. ये हादसा दो इंजन वाले छोटे विमान जिसका नाम पाइपर पीए -34 सेनेका है उसमें हुआ है.’ रिपोर्ट के मुताबिक, पाइपर पीए -34 1972 में बनाया गया था और 2019 में रजिस्टर किया गया था.

परिवार से संपर्क करने की कोशिश

पुलिस ने कहा है कि वे मृतक के परिजनों को इसकी जानकारी देने की कोशिश कर रहे हैं. हालांकि क्रैश की वजह अब तक साफ नहीं हो पाई है. कनाडा के परिवहन सुरक्षा बोर्ड ने कहा कि वह जांचकर्ताओं को भेज रहा है. 

सीबीसी न्यूज के मुताबिक, आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं ने कहा कि पांच एम्बुलेंस और एक पैरामेडिक सुपरवाइजर दुर्घटनास्थल पहुंचे. दो एयर एम्बुलेंस हेलीकॉप्टर रास्ते में थे, लेकिन दुर्घटना वाले इलाके में पहुंचने से पहले ही उन्हें रद्द कर दिया गया. 

  • सम्बंधित खबरे

    पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों…

    UNSC का बॉस बना पाकिस्तान, बताया किन दो मुद्दों पर करेगा काम

    पाकिस्तान ने जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभाली है, जिसमें बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और वैश्विक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!