शुजालपुर-अकोदिया रोड पर हादसा, राहगीरों को ट्रक ने राैंदा, चार लोगों की माैके पर ही माैत

शाजापुर ।   शुजालपुर-अकोदिया रोड पर शुक्रवार देर शाम दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।ट्रेक्टर-ट्राली से टकराने के बाद बेकाबू हुए ट्रक ने रोड किनारे चल रहे चार लोगों को राैंद दिया। जिससे चारों की माैके पर ही माैत गई। मृतक एक ही परिवार के हैं और ग्राम खेड़ीनगर के निवासी है। यह लोग घटना स्थल के पास ही स्थिति खेत से लाैट रहे थे। हादसे की सूचना लगते ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी माैके पर पहुंचे।ट्रक चालक ट्रक को माैके पर छोड़कर भाग निकला।शुजालपुर एसडीएम सत्येंद्रसिंह से प्राप्त जानकारी अनुसार हादसे में लीलाबाई पत्नी गणपतसिंह उम्र 65 वर्ष, अमन बरोलिया उम्र 25 वर्ष, उसकी गर्भवकी पत्नी वर्षा उम्र 23 वर्ष और हादसे के शिकार परिवार का भांजा नैतिक उम्र 12 वर्ष की माैत हुई है। हादसे में राहुल का नाम का एक युवक घायल हुआ है। जिसका उपचार चल रहा है। हादसे के बाद माैके पर काफी भीड़ लग गई थी। पुलिस और प्रशासन ने मामले को शांत कराया। मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाए गए हैं। पुलिस द्वारा ट्रक जब्त कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि हादसे स नाराज लोगों ने ट्रक में आग लगाने की कोशिश भी की।

इनका कहना 

हादसा बहुत ही दुखद है। पुलिस, प्रशासन और चिकित्सा टीम काम कर रही है। हमारे द्वारा मामले मं नियमानुसार आर्थिक सहायता भी दी जा रही है।

-किशोर कन्याल, कलेक्टर

  • सम्बंधित खबरे

    शाजापुर के मक्सी में पथराव-फायरिंग के बाद धारा 163 लागू, चप्पे-चप्पे पर पुलिस फोर्स तैनात, मृतक के परिजनों ने शव रखकर किया चक्काजाम 

    शाजापुर। मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले के मक्सी में बुधवार रात हुए दो पक्षों में विवाद और फायरिंग-पथराव के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति है। हिंसक घटना में जान गंवाने वाले…

    शाजापुर में नेशनल हाईवे पर एक-एक कर भिड़े तीन ट्रक, दर्दनाक हादसे में दो की मौत, चार घायल

    शाजापुर जिले में शुक्रवार सुबह 4:30 बजे नेशनल हाईवे पर करेड़ी नाके के पास गोवंश को बचाने में दर्दनाक हादसा हो गया। जहां, दो आईसर और एक ट्रक आपस में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!