‘मेरा काम न करे ऐसा अफसर अबतक पैदा नहीं हुआ’, जब कैलाश विजयवर्गीय की बात सुन चौंक गए लोग

इंदौर विधानसभा एक का चुनावी रण बेहद दिलचस्प होता जा रहा है. यहां से बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय बतौर उम्मीदवार खड़े हुए हैं. टिकट घोषित होने के पहले दिन से ही कैलाश विजयवर्गीय अपने बयानों से देशभर की सुर्खियां बटोर रहे हैं. मंगलवार (3 अक्टूबर) की शाम भी कैलाश विजयवर्गीय ने अपने चित परिचित अंदाज में मंच से कुछ ऐसा कह दिया कि लोग स्तब्ध रह गए. 

इंदौर में जब से कैलाश विजयवर्गीय उम्मीदवार बने हैं अफसरों की नींद उड़ गई है. ये हमारा नहीं बल्कि खुद कैलाश विजयवर्गीय का कहना है. दरअसल, 3 अक्टूबर की शाम विधानसभा एक में बीजेपी मंडल कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए कैलाश विजयवर्गीय ने यह बात कही. उन्होंने कहा कि मैं जब से इस विधानसभा से उम्मीदवार घोषित हुआ हूं अफसरों की नींद उड़ गई है. उन्होंने कहा कि अब तक मध्य प्रदेश में ऐसा कोई अफसर पैदा नहीं हुआ जो उनका काम न कर के दे.

‘अब मध्य प्रदेश में वापस आ गया हूं’- कैलाश विजयवर्गीय
मंच पर भाषण देते हुए कैलाश विजयवर्गीय ने अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि मैं विधानसभा एक से ही नहीं बल्कि पूरे इंदौर से नशा और पाउडर बेचने वालों को ठिकाने लगा दूंगा. कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि जब से मेरा टिकट हुआ है अफसरों की नींद उड़ गई है. कुछ साल मध्य प्रदेश के बाहर था इसलिए दखल नहीं देता था, लेकिन अब वापस आ गया हूं. 

सरकारी दफ्तर में मिलेगा सम्मान- कैलाश विजयवर्गीय
कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि जब भी आप कहीं जाएंगे तो लोग आपको सम्मान देंगे और कहेंगे कि आप कैलाश विजयवर्गीय की विधानसभा के कार्यकर्ता हैं. उन्होंने कहा चिंता मत करना कार्यकर्ता का सम्मान होगा. जब भी आप सरकारी अफसर से मिलोगे तो वो आपको सम्मान देगा.

कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि चिंता मत करना काम होगा, विकास होगा और कार्यकर्ता का सम्मान होगा. 10-12 साल से इंदौर से बाहर था इसीलिए कोई हस्तक्षेप नहीं करता था लेकिन अब इंदौर वापस आ गया हूं. यकीन मानो विधानसभा एक के कार्यकर्ता को मान सम्मान मिलेगा. जब भी आप किसी काम से सरकारी ऑफिस में जाओगे तो अधिकारी आपको सम्मान देगा. विधानसभा एक में नही पूरे इंदौर में नशा बेचने वालो को ठिकाने लगा दूंगा.

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!