विश्व कप में एक दिन शेष, जानें मोबाइल और टीवी पर फ्री में कहां देख सकते हैं सभी मैच

वनडे विश्व कप का 13वां संस्करण गुरुवार से शुरू हो रहा है। पांच अक्तूबर को गत विजेता इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच उद्घाटन मैच खेला जाएगा। यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आयोजित होगा। इसी मैदान पर 19 नवंबर को फाइनल मुकाबला भी होगा। भारतीय टीम की नजर तीसरी बार चैंपियन बनने पर है। उसने 1983 और 2011 में खिताब अपने नाम किया था। पिछली बार जब टीम इंडिया चैंपियन बनी थी तब विश्व कप का आयोजन भारत में ही हुआ था। ऐसे में इस बार भी टीम से खिताब की उम्मीदें हैं।विश्व कप के मैच भारत के 10 शहरों में खेले जाएंगे। हैदराबाद, अहमदाबाद, धर्मशाला, दिल्ली, चेन्नई, लखनऊ, पुणे, बेंगलुरु, मुंबई और कोलकाता में मुकाबले हैं। इस विश्व कप में कुल 10 टीमें भाग लेंगी। टूर्नामेंट का आयोजन राउंड रॉबिन फॉर्मेट में होगा। 10 में से शीर्ष चार टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी। पिछली बार इंग्लैंड में भी इसी फॉर्मेट में विश्व कप का आयोजन हुआ था। तब इंग्लिश टीम ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराया था।

विश्व कप का आयोजन कब से कब तक होगा?
विश्व कप का आयोजन पांच अक्तूबर से लेकर 19 नवंबर तक होगा।

विश्व कप में कितनी टीमें भाग ले रही हैं?
विश्व कप में 10 टीमें भाग ले रही हैं। मेजबान भारत के अलावा, श्रीलंका, पाकिस्तान, बांग्लादेश, अफगानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका, नीदरलैंड और इंग्लैंड हिस्सा ले रहा है।

विश्व कप का उद्घाटन और फाइनल मैच कहां आयोजित होगा?
विश्व कप का उद्घाटन मैच पांच अक्तूबर अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आयोजित होगा। इसी मैदान पर 19 नवंबर को फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।

भारत का पहला मैच कब और किससे है?
भारत का पहला मैच पांच बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया से चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में होगा।

विश्व कप के मैच भारत में किस टीवी चैनल पर देख सकते हैं?
विश्व कप के मैचों का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा। प्रशंसक स्टार स्पोर्ट्स के चैनलों पर अलग-अलग भाषा में मैच का आनंद ले सकते हैं। वहीं, डीडी फ्री डिश इस्तेमाल करने वाले दर्शक डीडी स्पोर्ट्स पर फ्री में भारत के मैचों के अलावा सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबला देख सकेंगे।

विश्व कप के मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग भारत में कहां उपलब्ध होगी?
विश्व कप के मैच ऑनलाइन आप डिज्नी + हॉटस्टार एप (Disney+ Hotstar) पर देख सकते हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी की योजना बना रहा है, इसका लक्ष्य पदकों की संख्या बढ़ाना है, अमित शाह ने किया ऐलान

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को श्री पूना गुजराती बंधु समाज द्वारा निर्मित जयराज खेल एवं सम्मेलन केंद्र का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारत 2036 ओलंपिक की…

    भारत ने पहली पारी में बनाए 587 रन, कप्तान गिल ने जड़ा दोहरा शतक, इंग्लैंड के लिए शोएब बशीर ने झटके 3 विकेट

    भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 587 रन का विशाल स्कोर खड़ा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!