भारत की झोली में आए 3 गोल्ड और 5 सिल्वर, इन इवेंट्स में भारतीय खिलाड़ियों को मिला मेडल

आज एशियन गेम्स में भारतीय खिलाड़ियों ने 3 गोल्ड मेडल जीते. इसके अलावा भारत की झोली में 5 सिल्वर मेडल आए. साथ ही भारतीय खिलाड़ियों ने 4 ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा जमाया. इस तरह भारत के पदकों की संख्या 81 हो गई है. अब तक भारत के खिलाड़ियों ने 18 गोल्ड मेडल के अलावा 31 सिल्वर मेडल जीते. साथ ही भारतीय खिलाड़ियों ने 32 ब्रॉन्ज मेडल जीते. बहरहाल, भारत मेडल टैली में चौथे नंबर पर बना हुआ है.

आर्चरी मिक्स्ड टीम कंपाउंड इवेंट में मिला गोल्ड

आज भारत ने आर्चरी मिक्स्ड टीम कंपाउंड इवेंट में गोल्ड मेडल जीता. भारतीय जोड़ी ओजस प्रवीण और ज्योति सुरेखा ने साउथ कोरिया की जोड़ी को 159-158 के स्कोर से हरा दिया. नीरज चोपड़ा जेवलिन थ्रो इवेंट में अपने टाइटल को डिफेंड करने में कामयाब रहे. नीरज चोपड़ा ने सीजन बेस्ट थ्रो के साथ 88.88 मीटर का डिस्टेंस कवर किया. वहीं, इस इवेंट का सिल्वर मेडल भी भारत के नाम रहा. किशोर कुमार जेना 87.54 मीटर के स्कोर के साथ सिल्वर मेडल जीता. साथ ही जेना किशोर ने ओलंपिक के लिए भी क्वालिफाई कर लिया.

इन इवेंट्स में चमके भारतीय खिलाड़ी

भारतीय टीम ने मेंस 4×400 मीटर रिले में गोल्ड मेडल हासिल किया. भारत की ओर से मोहम्मद अनस, अमोज जम्बो, मोहम्मद अजमल और राजेश रमेश ने दौड़ लगाई. भारत के लिए दिन का पहला मेडल 35 KM रेस वॉक मिक्स्ड टीम इवेंट में आया. इस इवेंट में भारत ने ब्रॉन्ज मेडल जीता. स्क्वॉश में भारतीय जोड़ी अनाहत सिंह और अभय सिंह ने मिक्स्ड टीम इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया. बॉक्सिंग में परवीन को ब्रॉन्ज मेडल से संतोष करना पड़ा. अविनाश अविनाश साबले ने 800 मीटर रेस में सिल्वर मेडल जीता.

  • सम्बंधित खबरे

    भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी की योजना बना रहा है, इसका लक्ष्य पदकों की संख्या बढ़ाना है, अमित शाह ने किया ऐलान

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को श्री पूना गुजराती बंधु समाज द्वारा निर्मित जयराज खेल एवं सम्मेलन केंद्र का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारत 2036 ओलंपिक की…

    भारत ने पहली पारी में बनाए 587 रन, कप्तान गिल ने जड़ा दोहरा शतक, इंग्लैंड के लिए शोएब बशीर ने झटके 3 विकेट

    भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 587 रन का विशाल स्कोर खड़ा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!