आरोपी के पिता का बयान- ‘मेरे बेटे ने गलत काम किया है, गिरफ्तारी की जगह गोली मार देनी थी’

उज्जैन में नाबालिग के साथ हुई दरिंदगी के मामले में पुलिस ने घटना के मुख्य आरोपी ऑटो चालक भरत सोनी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ऑटो चालक ने अपने ऑटो के अंदर सबूतों व ऑटो के नंबर प्लेट के साथ भी छेड़छाड़ की थी। लेकिन अब इस मामले में आरोपी भरत सोनी के पिता राजू सोनी का भी बयान सामने आ गया है। जिसमें उनका कहना है कि आरोपी को जीने का कोई अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा कि पुलिस को उसे पकड़ना नहीं चाहिए था बल्कि गोली मार देना था। पिता ने आरोपी की मां को समझाया कि आज से हमारा लड़का मर गया है। उन्होंने बताया कि हमारे घर के अंदर भी दो बहू हैं। वह उनके साथ भी गंदा काम कर सकता था। उसने बहुत गंदा काम किया है। आरोपी के पिता ने बताया कि उन्हें बहुत शर्म आ रही है। उनके बेटे ने बहुत खराब काम किया और उन्हें कहीं का नहीं छोड़ा। उन्होंने बताया कि उनके एक बेटे की कुछ समय पूर्व मौत हो गई थी। ऑटो की किस्त भरनी थी, इस कारण उन्होंने आरोपी भरत को ऑटो चलाने को कहा था। उन्होंने कहा- “दुख तो बहुत है मैं क्या करूं मैं तो मर जाऊंगा। मेरी औरत क्या करेगी, वह भी मर जाएगी। हमको घर के बाहर बैठने में शर्म आ रही है”।आरोपी के पिता ने उसकी मां को समझाया है कि वो उसे अपना बेटा ना कहे। वह उनके लिए मर चुका है। उन्होंने बताया कि ऑटो के पीछे छोटे भाई अर्जुन का नाम लिखा था। इस कारण आरोपी ने बचने के लिए उसके ऊपर पोस्टर चिपका दिया था। आरोपी के पिता ने कहा कि उन्हें अगर ये मामला पता होता तो वह खुद ही पुलिस को बुलाकर आरोपी को बंद करवा देते।

  • सम्बंधित खबरे

    महाकाल मंदिर के दान पेटी ने उगला खजाना, सावन माह में भक्तों ने की इतने करोड़ रुपये की धन वर्षा

    मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर सावन मास में भक्तों के लिए संभवतः सर्वाधिक प्रिय रहा. यही वजह है कि इस पवित्र माह में देशभर से 85…

    महाकाल मंदिर में दान का आंकड़ा चार गुना बढ़ा:60 करोड़ पार, दो साल में 12.32 करोड़ श्रद्धालु पहुंचे उज्जैन; बना नंबर-1 धार्मिक केंद्र

    उज्जैन के महाकाल मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ लगातार बढ़ रही है। महाकाल लोक बनने के बाद मंदिर में दर्शन के लिए रोजाना डेढ़ से दो लाख भक्त पहुंच रहे…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!