गांधी जयंती पर चंबल पहुंचेंगे पीएम मोदी, ग्वालियर में आम सभा को करेंगे संबोधित

ग्वालियर: बीजेपी साल 2023 का एमपी विधानसभा चुनाव किसी भी सूरत में हारना नहीं चाहती। तभी एड़ी-चोटी का जोर पार्टी यहां लगा रही है। प्रदेश स्तर से लेकर केंद्रीय नेतृत्व लगातार एमपी में जनसभाएं कर रहा है। वहीं चुनावी साल में पीएम मोदी भी लगातार एमपी का दौरा कर रहे हैं। जी हां एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एमपी दौरे पर आने वाले हैं। 2 अक्टूबर यानी गांधी जयंती पर पीएम एमपी के चंबल अंचल में आएंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट हो गया है। उनकी सुरक्षा व्यवस्था और यातायात रूट को लेकर बैठकों का दौर जारी है। बताया जा रहा है कि पीएम नरेंद्र मोदी ग्वालियर के मेला ग्राउंड में स्थित एक बड़ी विशाल आम सभा को संबोधित करेंगे। पीएम के दौरे को लेकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश मीणा ने बताया कि 2 अक्टूबर को ग्वालियर में पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे की सूचना मिली है। इसको लेकर जिला प्रशासन के अधिकारी और पुलिस के अधिकारियों के बीच प्रारंभिक बैठक हो चुकी है। जिसमें सुरक्षा व्यवस्था और VVIP रूट को लेकर प्लान तैयार किया जा रहा है।

इसके साथ ही उन्होंने बताया है कि दौरे के दौरान मेला ग्राउंड में स्थित एक बड़ी आमसभा भी होगी। वहां, भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लगातार रणनीति तैयार की जा रही है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश मीणा ने बताया कि ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर बैठक की जा रही है, जिसमें कितने जिले से कितने वाहन आएंगे। उसको लेकर बातचीत जारी है। जब एसपीजी यहां पर आएगी। उनके साथ भी सुरक्षा व्यवस्था और तैयारी को लेकर बैठक की जाएगी।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!