जनआशीर्वाद यात्रा ने अभी तक 10 हजार किमी का सफर किया, समापन सोमवार को

भोपाल:भाजपा की जनआशीर्वाद यात्रा अब तक दस हजार किलोमीटर से ज्यादा का सफर तय कर चुकी है। इस दौरान अब तक इस यात्रा में 223 विधानसभा क्षेत्रों को कवर कर लिया है। इस यात्रा का समापन सोमवार को भोपाल में कार्यकर्ता महाकुंभ में होगा। जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल होंगे। सभी यात्राएं अब भोपाल के आसपास तक आ चुकी है।  पांचों यात्राओं ने कुल मिलाकर अब तक दस हजार 508 किलोमीटर का रास्ता तय कर लिया है। इस दौरान 56 संगठनात्मक जिलों को भी यात्रा ने कवर किया है।

यात्रा क्रमांक 1
विंध्य से शुरु हुई इस यात्रा  ने अब तक 13 जिले कवर किए हैं। यह यात्रा 48 विधानसभा क्षेत्रों से होकर गुजर चुकी है। यह यात्रा सबसे पहले शुरू हुई थी। इस यात्रा में ने अब तक दो हजार तीन सौ 43 किलोमीटर तक का सफर तय कर लिया है।  यह यात्रा सीधी, सिंगरौली, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, कटनी, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी जिले तक पहुंच चुकी है।

यात्रा क्रमांक 2
महाकौशल के मंडला से शुरू हुई इस यात्रा ने अब तक 10 जिले कवर कर लिए हैं। इस दौरान यह यात्रा 46 विधानसभा क्षेत्रों में होकर गुजर चुकी है। कुल 18 दिन चली इस यात्रा ने 2 हजार 65 किलोमीटर का रास्ता तय किया है। यह यात्रा शहडोल, डिंडौरी, जबलपुर नगर, जबलपुर ग्रामीण, सिवनी, बालाघाट, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, सागर और दमोह जिलों से निकल चुकी है।

यात्रा क्रमांक 3
इंदौर संभाग की इस यात्रा ने 17 दिन में भाजपा संगठन के दस जिले कवर कर लिए हैं। यात्रा अब तक 1 हजार 888 किलोमीटर चल चुकी है। जिसमें 42 विधानसभा क्षेत्रों को कवर किया गया। यह यात्रा खंडवा, बुरहानपुर, बड़वानी, खरगौन, धार, झाबुआ, अलीराजपुर, इंदौर ग्रामीण, इंदौर शहर, देवास जिले तक पहुंच चुकी है।

यात्रा क्रमांक 4
मालवा क्षेत्र की यह यात्रा 19 दिन में 44 विधानसभा क्षेत्रों तक पहुंची है। इस दौरान यात्रा ने 12 जिलों को कवर किया। यात्रा 22 सौ किलोमीटर की दूर तक कर चुकी है। यात्रा नीमच से शुरू होकर मंदसौर, रतलाम, उज्जैन ग्रामीण, उज्जैन शहर, राजगढ़, आगर मालवा, शाजापुर, सीहोर, हरदा, बैतूल और नर्मदापुरम जिलों को कवर कर चुकी है।

यात्रा क्रमांक 5
ग्वालियर-चंबल संभाग की यह यात्रा श्योपुर से शुरू हुई थी। इस यात्रा ने 18 दिन में 43 विधानसभा क्षेत्रों को कवर किया है। यात्रा दो हजार 12 किलोमीटर का सफर तय कर चुकी है। इस दौरान यात्रा श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, ग्वालियर ग्रामीण, ग्वालियर नगर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, विदिशा और रायसेन जिलों को कवर कर चुकी है।

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!