महिला आरक्षण बिल पास होने के बाद पीएम मोदी ने सभी देशवासियों को बधाई दी. वहीं महिला सांसदों ने पीएम मोदी का जोरदार स्वागत किया.

नारी शक्ति वंदन अधिनियम विधेयक पारित होने के बाद राज्यसभा के बाहर जश्न का माहौल देखा गया और महिला सांसदों के चेहरे खिले हुए नजर आए.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसे ही राज्यसभा से बाहर निकले तो महिला सांसदों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा और पीएम मोदी का स्वागत किया गया.

महिला सांसदों ने पीएम मोदी को बुके दिया और स्टॉल पहनाकर उनका अभिनंदन किया. महिला सांसदों के हाथों में मिठाई भी थी.

अपने इस स्वागत के बाद पीएम मोदी ने सबका झुककर धन्यवाद किया और विक्ट्री साइन भी दिखाया.

पीएम मोदी इस मौके पर काफी खुश नजर आए और उन्होंने सबके साथ ग्रुप फोटो भी खिंचाई.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कानून का समर्थन करने वाले सभी सांसदों का धन्यवाद किया और फिर आगे बढ़ गए.









