तमिलनाडु: ‘सनातन पर बोलने के लिए एक बच्चे को बेवजह निशाना बनाया जा रहा है’, उदयनिधि के बचाव में उतरे कमल हासन

बीते दिनों तमिलनाडु सरकार के मंत्री उदयनिधि स्टालिन ने सनातन धर्म को लेकर विवादित बयान दिया था। अब मशहूर अभिनेता और राजनेता कमल हासन ने उदयनिधि का बचाव किया है और कहा है कि सनातन विवाद में एक बच्चे को निशाना बनाया जा रहा है। कमल हासन ने ये भी कहा कि हम लोगों को सनातन के बारे में पेरियार से पता चला। 

क्या बोले कमल हासन
एक कार्यक्रम के दौरान कमल हासन ने कहा कि ‘एक बच्चे को बेवजह निशाना बनाया जा रहा है क्योंकि उसे सनातन के बारे में सिर्फ बोल दिया। उसके पूर्वजों ने भी सनातन पर बोला है। पेरियार ने ही हमें सनातन के बारे में बताया था।’ कमल हासन ने कहा कि पेरियार  एक समय मंदिर में पूजा किया  करते थे और अपने माथे पर तिलक भी लगाते थे। 

कमल हासन ने कहा कि ‘पेरियर, एक समय वाराणसी के एक मंदिर में रहते थे और वहां पूजा-पाठ किया करते थे और अपने माथे पर तिलक लगाते थे। अंदाजा लगा सकते हैं कि उनके अंदर कितना गुस्सा था कि उन्होंने ये सब त्याग करके लोगों की सेवा के लिए काम किया। उन्हें अहसास हुआ कि लोगों की सेवा ही सबसे बड़ी सेवा है। अपने जीवन के अंतिम समय में भी वह समाज के लिए जिए।’ उन्होंने कहा कि ना तो डीएमके ना ही कोई अन्य राजनीतिक पार्टी यह दावा कर सकती है कि पेरियार उनके हैं बल्कि पूरा तमिलनाडु, पेरियार को अपना मानता है। 

उदयनिधि स्टालिन के बयान पर हुआ था हंगामा
बता दें कि बीती 2 सितंबर को एक कार्यक्रम में बोलते हुए तमिलनाडु की डीएमके सरकार के मंत्री और सीएम स्टालिन के बेटे उदयनिधि स्टालिन ने सनातन धर्म को खत्म करने की बात कही थी। उन्होंने सनातन धर्म को डेंगू, मलेरिया आदि बताया था।  स्टालिन ने कहा कि कुछ चीजों का विरोध नहीं किया जा सकता बल्कि उन्हें खत्म करना पड़ता है। हम डेंगू, मलेरिया या कोरोना का विरोध नहीं कर सकते बल्कि उन्हें खत्म करना पड़ता है, इसी तरह सनातन को खत्म करने की जरूरत है। उदयनिधि ने कहा था कि सनातन धर्म सामाजिक न्याय और समानता के खिलाफ है। उदयनिधि स्टालिन के बयान पर खूब हंगामा हुआ था। भाजपा ने इसे लेकर स्टालिन पर तीखा हमला बोला था। 

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!