आज से सांची दूध दो रुपए महंगा, पुरानी दरों वाले पैकेट की भी नई कीमत देनी होगी

भोपाल | भोपाल दुग्ध संघ ने सांची दूध के दाम दो रुपए लीटर तक बढ़ा दिए हैं। बढ़ी हुई कीमतें रविवार से ही लागू होंगी। जिन पैकेट पर पुरानी दरें छपी हुई हैं, वे दरें रद्द मानी जाएंगी और नई कीमत ही उपभोक्ताओं से ली जाएगी। इस संबंध में दुग्ध संघ के प्रभारी विपणन अधिकारी ने शनिवार शाम को आदेश जारी कर दिए। इसके मुताबिक सबसे ज्यादा पांच रु. दाम सांची चाय स्पेशल के एक लीटर दूध पैकेट पर बढ़ाए गए हैं। अब यह स्पेशल दूध 35 की जगह 40 रुपए लीटर मिलेगा। हालांकि सांची स्मार्ट (डीटीएम) की 200 मिली की दरें 8 रुपए प्रति पैकेट यथावत रखी गई हैं।जिन उपभोक्ताओं ने 16 सितंबर से 15 अक्टूबर तक की अवधि के लिए अग्रिम कार्ड बनवाए हैं, उन्हें पुरानी कीमतों पर 15 अक्टूबर तक दूध मिलता रहेगा।

इसलिए बढ़ाए गए हैं दूध के दाम :दुग्ध सप्लायों से 10 दिन पहले तक एक किलो फैट वाला दूध 610 और 580 रु. में खरीदा जा रहा था। अब इसकी कीमत बढ़ाकर 650 रु. कर दी गई है। इस बढ़ोत्तरी से प्रदेश की दुग्ध सहकारी समितियों से जुड़े हुए 180000 दुग्ध सप्लायरों को प्रति लीटर दो से ढाई रुपए तक का लाभ मिलने लगा है। इसलिए इन अतिरिक्त खर्च से हो रहे नुकसान की भरपाई के लिए आम उपभोक्ताओं के लिए दूध के दाम बढ़ाए गए।

जून के महीने में ही बढ़ाए गए थे दाम.. इसी साल तीन जून को सांची दूध के दाम दो रुपए लीटर बढ़ाए गए थे। चार महीने के भीतर ही यह दूसरा मौका है, जबकि भोपाल दुग्ध संघ ने दूध की कीमत फिर से बढ़ा दी है। इस बार भी कीमतें दो रुपए लीटर बढ़ाई गई हैं। हालांकि करीब दस दिन पहले ही दुग्ध उत्पादकों से फैट्स लेने की दरें बढ़ाई गईं थीं। उस दौरान ही संभावना व्यक्त की गई थी कि दूध की कीमतों में भी बढ़ोत्तरी की जाएगी।

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!