कब लॉन्च होगी भारत जोड़ो यात्रा 2.0? CWC बैठक के बाद कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने खोला राज

कांग्रेस कार्य समिति (CWC) की मीटिंग शनिवार (16 सितंबर) को तेलंगाना के हैदराबाद में हुई. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व वित्त मंत्री पी.चिदंबरम ने बताया कि बैठक में भारत जोड़ो यात्रा को लेकर बात हुई. 

पूर्व केंद्रीय मंत्री पी. चिदंबरम ने कहा,  ”कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्यों ने आवेदन किया कि हमें भारत जोड़ो यात्रा-2 शुरू करनी चाहिए है, जो कि पूरब से पश्चिम तक की हो. दरअसल कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में 7 सितंबर 2022 को कन्याकुमारी से भारत जोड़ो यात्रा शुरू हुई थी. 

बैठक में क्या चर्चा हुई?
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सीडब्ल्यूसी की बैठक में कहा कि मणिपुर की हिंसा, नूंह घटना और कई राज्यों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं भारत की छवि पर धब्बा लगाती हैं, ऐसे हालात में सत्ताधारी दल, सांप्रदायिक संगठन आग में घी डालने का काम करते हैं, इन्हें बेनकाब करना है. 

खरगे ने आरोप लगया कि केंद्र सरकार आंकड़ों की हेराफ़ेरी कर रही है, 2021 की जनगणना नहीं कराने से 14 करोड़ लोग खाद्य सुरक्षा अधिनियम से और करीब 18 प्रतिशत लोग मनरेगा से बाहर हो गये. 

क्या मांग की?
खरगे ने आगे मांग कि है कि 2021 की जनगणना (Census) की प्रक्रिया तुरंत शुरू की जाये, उसके साथ ही जातिगत जनगणना भी करायी जाए, ताकि समाज के ज़रूरतमंद तबके को उनका अधिकार मिल सके.

उन्होंने विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ का उल्लेख करते हुए कहा कि पीएम मोदी और बीजेपी नेताओं के हमले से गठबंधन की तीन बैठकों की सफलता का अंदाजा लगाया जा सकता है, हमारा कारवां जैसे जैसे आगे बढ़ेगा, इनके हमले तेज होंगे. 

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!