‘पीएम मोदी ने 10 सालों में प्रेस कॉन्फ्रेंस न कर हर पत्रकार का किया बहिष्कार’, सिद्धारमैया का बीजेपी पर पलटवार

विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ में शामिल दलों ने 14 मीडिया एंकर्स के शो में अपने प्रतिनिधियों को न भेजने का फैसला किया है. इस मामले पर सियासत गरमाई हुई है. कर्नाटक मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने अब बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पर पलटवार किया है. जेपी नड्डा ने इंडिया गठबंधन की आलोचना करते हुए कहा था कि न्यूज एंकरों की इस तरह लिस्ट जारी करना नाजियों के काम करने का तरीका है. उन्होंने ये भी आरोप लगाया था कि विपक्षी गठबंधन 9 चैनलों में 14 एंकरों का बहिष्कार करके मीडिया को धमका रहा है.

सिद्धारमैया ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर जेपी नड्डा को संबोधित करते हुए लिखा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले 10 सालों में एक भी प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित न करके हर भारतीय पत्रकार का बहिष्कार किया है. इतना ही नहीं कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि 14 एंकर्स का बहिष्कार करना कैसे गलत हो सकता है जिन्होंने एक राजनीतिक पार्टी का माउथपीस बनकर मीडिया की नैतिकता से समझौता कर लिया हो.

जेपी नड्डा ने इमरजेंसी के वक्त से की तुलना

बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इंडिया गठबंधन पर आरोप लगाते हुए यह भी कहा था, अब भी इन पार्टियों के अंदर इमरजेंसी के वक्त की मानसिकता बनी हुई है. पंडित नेहरू ने फ्री स्पीच को कमज़ोर किया. इंदिरा गांधी इस तरह के काम करने की गोल्ड मेडलिस्ट थीं और राजीव गांधी ने मीडिया को काबू करने की कोशिश की लेकिन बुरी तरह नाकाम रहे.

बता दें, इंडिया गठबंधन की ओर से फैसला लिया गया है कि टीवी एंकर चित्रा त्रिपाठी, सुधीर चौधरी, सुशांत सिंह, रुबिका लियाकत, प्राची पाराशर, नविका कुमार, गौरव सावंत, अशोक श्रीवास्तव, अर्नव गोस्वामी, आनंद नरसिम्हन, उमेश देवगन, अमन चोपड़ा और अदिति त्यागी के शो में कोई भी दल अपना प्रवक्ता नहीं भेजेगा. कांग्रेस के प्रवक्ता पवन खेड़ा ने एक्स पर पोस्ट कर यह जानकारी दी थी.

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!