अमित शाह के दौरे से पहले भाजपा की बैठक, केंद्रीय मंत्री बोले- सनातन को समाप्त करने वाले खुद मिट जाएंगे

केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा के पूर्व अध्यक्ष अमित शाह 16 दिसंबर को बिहार के झंझारपुर आ रहे हैं। यहां वह भाजपा की एक रैली को संबोधित करेंगे। अमित शाह के बिहार दौरे से पहले गुरुवार को भाजपा कोर कमेटी की बैठक होटल मौर्य में आयोजित हुई। इस बैठक में पार्टी के प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े, प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय, विजय सिन्हा, राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी, केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह,संजय जायसवाल सहित पार्टी के अन्य बड़े नेता शामिल हुए। भाजपा कोर कमेटी के बैठक का नेतृत्व बीजेपी बिहार प्रभारी विनोद तावड़े ने किया।

जमकर बरसे गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय
कोर कमेटी की बैठक के दौरान गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय नीतीश कुमार पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि सनातन सत्य है। सनातन को समाप्त करने वाले खुद मिट जाएंगे। सनातन सेवा है, सनातन सदाचार है। सनातन भारत की संस्कृति का मूल आधार है। वहीं केन्द्रीय मंत्री सह सांसद गिरिराज सिंह ने कहा कि I.N.D.I.A. का एजेंडा वही है जो स्टालिन के मंत्री ने कह दिया, सनातन धर्म को खत्म करना। तुम परशुराम-राम के वंशज हो खड़ा हो प्रतिकार करो। वहीं भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष संजय जयसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री के साथ देश की जनता जुड़ी हुई है इसलिए विपक्ष को ज्यादा समस्या है।

सम्राट ने कहा – लालू को फंसाया 
कोर कमेटी की बैठक के दौरान प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि भोपाल में कांग्रेस है वहां राजद और जदयू मेहमान बनकर जाएंगे। 40 के जगह 80 सीट पर भी चुनाव लड़ेंगे तब भी जीत भाजपा की ही होगी। उन्होंने कहा कि “लालू प्रसाद जी चारा घोटाले में जेल गए उसका सारा जिम्मेदारी जदयू के नेताओं पर है उन्होंने लालू को फंसाया है। उन्होंने कहा कि बिहार के बच्चे स्कूल नाव पर जाते हैं और नाव डूब जाती है। बिहार के छोटे-छोटे बच्चे मर रहे हैं लेकिन मुख्यमंत्री को उन्हें देखने का समय नहीं है।

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!