मध्य प्रदेश के गृह मंत्री के जिले में दो गुटों में खूनी झड़प, 5 लोगों की गई जान

दतिया: मध्य प्रदेश के दतिया जिले में जानवर चराने को लेकर दो गुटों में हुए विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया. इस लड़ाई में गोलीबारी भी हुई, जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई और पांच से ज्यादा लोग घायल हो गए. राज्य के गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा दतिया जिले से ही विधायक हैं.

पुलिस के अनुसार, सिविल लाइन थाना क्षेत्र के रेड़ा गांव में दांगी और पाल समाज से जुड़े दो परिवारों के बीच खेत में जानवर घुसने को लेकर विवाद हो गया. इसके लिए गांव में बुधवार (13 सितंबर) को पंचायत बुलाई गई थी. इसी दौरान प्रकाश दांगी और प्रीतम पाल के बीच बहस हुई, देखते-देखते ये विवाद इतना बढ़ गया कि बात गोलीबारी तक पहुंच गई. इस गोलीबारी में दोनों पक्षों के पांच लोगों की मौत हुई है, वहीं पांच से ज्यादा लोग घायल हुए हैं. पुलिस के मुताबिक, घायल लोगों को अस्पताल भेजा गया है. मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है. दो दिन पहले भी जानवर खेत में घुसने और भगाने को लेकर इनमें विवाद हुआ था. मामला पुलिस थाने तक भी पहुंचा था. 

कमलनाथ ने प्रदेश सरकार पर किया तंज

इस मामले में सियासत भी शुरू हो गई है. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने राज्य की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा, ‘मध्य प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है. कानून व्यवस्था संभालने वाले गृह मंत्री के गृह जिले दतिया में गोलीबारी में पांच लोगों की मौत का दिल दहलाने वाला समाचार मिला है.’ प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आगे कहा, ‘दतिया के रेड़ा गांव की ये घटना बताती है कि कमीशन और भ्रष्टाचार की व्यवस्था ने कानून और व्यवस्था में आम आदमी का भरोसा खत्म कर दिया है. इससे आम नागरिक दहशत में हैं. ‘पैसे दो और काम लो’ की भ्रष्ट व्यवस्था ने आज पांच लोगों की बलि ले ली. मैं मुख्यमंत्री से मांग करता हूं कि आप जन आशीर्वाद के नाम पर जन अभिशाप को बढ़ावा ना दें.

  • सम्बंधित खबरे

    ‘ब्राह्मण सुपरवाइजर से लगवाई झाड़ू’, CMHO का ब्राह्मण समाज पर टिप्पणी, VIDEO VIRAL

    दतिया. सीएचएमओ डॉ. हेमंत मंडेलिया ने ब्राह्मण समाज पर टिप्पणी की है. उन्होंने कहा कि मैंने ब्राह्मण सुपरवाइजर से कलेक्टर बंगले पर झाड़ू लगवाई है. वहीं अब विवादास्पद बयान का…

    अब राजा का दामाद ‘राजा’ बनेगा! MP के इस राजपरिवार में रार, राज्याभिषेक को पूर्व MLA ने बताया संविधान के खिलाफ

    दतिया। जमीन जायदाद तथा अन्य कई मामलों को लेकर सुर्खियों में रहा दतिया का राज परिवार एक फिर विवादों  में है। राज परिवार कल दादा महाराज की कोठी पर परिवार…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!