अब 27-28 सितंबर को होगी पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की हनुमंत कथा

भोपाल. मौसम विभाग द्वारा 14 से 19 सितंबर तक तेज बारिश के अलर्ट के मद्देनज़र भोपाल में बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की श्री हनुमंत कथा की तिथि में बदलाव किया गया है। चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने वीडियो जारी कर इसकी जानकारी दी। मंत्री सारंग ने बताया कि अब यह कथा 27 और 28 सितंबर को होगी। कथा से पहले 26 सितंबर को शोभायात्रा निकलेगी, जबकि 28 सितंबर को दिव्य दरबार लगेगा। इसी दिन अनंत चतुर्दशी उत्सव भी मनाया जायेगा।


भारी बारिश की संभावना के कारण आगे बढ़ाई तारीख
मंत्री सारंग ने बताया कि मौसम विभाग द्वारा 14 से 19 सितंबर के बीच भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते हनुमंत कथा की तारीख में बदलाव किया गया है। पहले 14 से 17 सितंबर तक कथा और शोभायात्रा का आयोजन होना था। अब 26 से 28 सितंबर के बीच यह आयोजन होगा। उन्होंने कहा कि 26 सितंबर को शोभायात्रा निकलेगी, जबकि 27 और 28 सितंबर को करोंद के पीपुल्स मॉल परिसर में कथा होगी। 28 सितंबर को दिव्य दरबार लगेगा। बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर के सानिध्य में अनंत चतुर्दशी का कार्यक्रम भी होगा। गणेश पूजन और विसर्जन किया जाएगा।


26 सितंबर को निकलेगी विशाल शोभायात्रा
मंत्री सारंग ने बताया कि कथा के पहले धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के सानिध्य में 26 सितंबर को दोपहर 3 बजे से अन्ना चौराहे से शोभायात्रा निकाली जाएगी। यह शोभायात्रा अन्ना नगर से प्रारंभ होकर कैलाश नगर, रचना नगर, ओल्ड सुभाष नगर, पंजाबी बाग, परिहार चौराहा, अशोक विहार, महामाई बाग, स्टेशन, चांदबड़, सेमरा मंडी, सुभाष कॉलोनी, सम्राट कॉलोनी, विवेकानंद पार्क अशोका गार्डन समेत कई इलाकों से गुजरेगी। इस दौरान 5000 वाहनों का काफिला चलेगा। वहीं 1500 स्थानों पर स्वागत होगा। 

तैयारियां रहेंगी जारी
मंत्री सारंग ने बताया कि तारीख में परिवर्तन के बावजूद तैयारियां चलती रहेंगी। करोंद में पीपुल्स मॉल परिसर के 55 एकड़ के क्षेत्र में कथा होगी। यहां 10 से 12 बड़े पंडाल बनाए जाएंगे। वहीं, श्रद्धालुओं के लिए 10 गेट और गाड़ियों के लिए 10 पार्किंग बनेगी। हालांकि, पंडाल, पार्किंग और गेट को लेकर तैयारियां पहले से चल रही थीं। उन्होंने बताया कि पं. शास्त्री की कथा में देशभर से श्रद्धालु जुटते हैं। इसलिए तैयारियां भी उसी हिसाब से की जा रही हैं। हमारी तैयारियां जारी रहेंगी।

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!