मध्यप्रदेश में बारिश से कई स्थानों पर जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। नदी-नाले ऊफान पर हैं। मौसम विभाग के अनुसार, इन स्थानों पर अभी 48 घंटे और ऐसी ही स्थिति बनी रहने की संभावना है। दरअसल, पश्चिम मध्यप्रदेश से गुजर रही मानसून टर्फ लाइन और एक अन्य टर्फ लाइन के मिल जाने से अति बारिश देखने को मिल रही है। आगामी दो दिन और ऐसी ही स्थिति बनी रह सकती है, जिसके चलते रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर, धार और इंदौर जिले में रेड अलर्ट जारी किया गया है।
वहीं, खरगोन, बड़वानी, उज्जैन और मंदसौर जिले में मौसम विभाग का ऑरेंज अलर्ट है। इसके साथ ही बुरहानपुर, खंडवा, आगर-मालवा, देवास और नीमच जिले में येलो अलर्ट किया गया है। आगे 18 सितंबर तक यह सिस्टम गुजरात की तरफ बढ़ जाएगा, जिसके बाद बारिश में राहत की उम्मीद की जा सकती है।
यहां-यहां असर
निम्न दबाव क्षेत्र से पश्चिमी मध्यप्रदेश जिसमें इंदौर, उज्जैन और देवास जिले शामिल हैं, यहां अति भारी बारिश हो रही है। इसके साथ ही भोपाल, नर्मदापुरम और उज्जैन संभागों के अधिकांश स्थानों पर और ग्वालियर-चंबल, जबलपुर, सागर, रीवा एवं शहडोल संभाग के अनेक स्थानों पर बारिश दर्ज की गई है।

यहां बना रिकॉर्ड
एमपी में बैतूल के भीमपुर में बारिश का नया रिकॉर्ड बना है। यहां 24 घंटे में 445 मिमी सर्वाधिक बारिश दर्ज की गई है। इसके पहले 24 घंटे में शिवपुरी में तीन अगस्त को सर्वाधिक वर्षा 470 मिमी दर्ज की गई थी।
16 सितंबर को बीते 24 घंटे में बारिश के आंकड़े
- पचमढ़ी में 241.2 मिमी
- बैतूल में 197.2 मिमी
- नर्मदापुरम में 177.6 मिमी
- इंदौर में 171.0 मिमी
- धार में 137.5 मिमी
- खरगोन में 135.0 मिमी
- खंडवा में 135.0 मिमी
- उज्जैन 119.4 मिमी
- रतलाम में 85.0 मिमी
- भोपाल में 71.7 मिमी
- सिवनी में 68.4 मिमी
- छिंदवाड़ा में 68.4 मिमी
- रायसेन में 58.2 मिमी
- भोपाल शहर में 41.0 मिमी
- सागर में 35.4 मिमी
- गुना में 25.8 मिमी
- टीकमगढ़ में 13.0 मिमी
- जबलपुर में 11.7 मिमी
- मलाजखंड में 11.6 मिमी
- खजुराहो में 11.2 मिमी
- सतना में 10.8 मिमी
- नौगांव में 8.6 मिमी
- सीधी में 7.6 मिमी
- दमोह में 7.0 मिमी
- रीवा में 6.6 मिमी
- मंडला में 5.0 मिमी
- शिवपुरी में 4.0 मिमी
- ग्वालियर में 1.0 मिमी









