मालवा-निमाड़ के कांग्रेस के चुनावी अभियान का आगाज धार से

मप्र में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस ने अपने चुनावी अभियान के आगाज की तैयारी तेज कर दी है। मालवा-निमाड़ में कांग्रेस चुनावी अभियान की शुरुआत इंदौर संभाग के धार जिले से करने जा रही है। 5 अक्टूबर को धार के मोहनखेड़ा में प्रियंका गांधी वाड्रा जनसभा के जरिए चुनाव अभियान का आगाज करेंगी।

यह मालवा-निमाड़ में कांग्रेस का पहला बड़ा कार्यक्रम होगा। प्रियंका इंदौर में एक सभा को संबोधित करने के साथ ही 1 रोड शो भी करेंगी। 2018 में मालवा निमाड़ के चुनाव अभियान का शंखनाद राहुल गांधी ने उज्जैन से किया था।

कांग्रेस नेताओं से मिली जानकारी के अनुसार प्रियंका मप्र में चुनाव की घोषणा होते ही अपने दौरे तेज कर देंगी। प्रियंका गांधी मालवा-निमाड़ में लगभग 10 सभाओं को संबोधित करेंगी। उनके साथ कई बार राहुल गांधी भी नजर आएंगे, लेकिन मध्यप्रदेश में कैंपेन की रणनीति को अंतिम रूप प्रियंका ही देंगी।

राहुल छत्तीसगढ़, राजस्थान का कैंपेन लीड करेंगे। बीच-बीच में प्रियंका भी छत्तीसगढ़, राजस्थान व तेलंगाना में सभा करेंगी। कांग्रेस के चुनाव रणनीति-कारों ने इसका ब्लू प्रिंट तैयार कर लिया है। प्रियंका के ऑफिस ने भी इस बात की पुष्टि की है कि चुनाव की घोषणा होते ही प्रियंका गांधी के MP में दौरे शुरू हो जाएंगे।

2018 में राहुल ने महाकालेश्वर से किया था मालवा-निमाड़ में शंखनाद, इस बार प्रियंका धार से करेंगी

2018 के विधानसभा चुनाव में राहुल गांधी ने 29 अक्टूबर को मालवा-निमाड़ से कांग्रेस के चुनाव अभियान का शंखनाद उज्जैन से किया था। राहुल गांधी ने महाकाल में पूजा अर्चना करने के बाद यहां से चुनावी अभियान की शुरुआत की थी। राहुल ने उज्जैन में एक जनसभा को संबोधित किया था।

इस बार प्रियंका गांधी 5 अक्टूबर को धार आ रही हैं। मप्र में प्रियंका गांधी अभी तक 2 सभाएं कर चुकी हैं। प्रियंका ने जबलपुर में 12 जून को नर्मदा पूजन के बाद रैली को संबोधित किया था। वहीं इसके बाद 21 जुलाई को प्रियंका गांधी ने ग्वालियर में जन आक्रोश रैली को संबोधित किया था। बताया जा रहा है कि प्रियंका की रैलियां प्लान करते हुए रणनीतिकार इस बात का पूरा ध्यान रख रहे हैं कि प्रियंका गांधी मप्र के ज्यादातर हिस्सों में अपनी सभाएं कर सकें।

29 अक्टूबर 2018 को राहुल गांधी ने महाकाल में पूजन करने के बाद यहां से चुनावी अभियान की शुरुआत की थी। तब ज्योतिरादित्य सिंधिया कांग्रेस का हिस्सा थे।
29 अक्टूबर 2018 को राहुल गांधी ने महाकाल में पूजन करने के बाद यहां से चुनावी अभियान की शुरुआत की थी। तब ज्योतिरादित्य सिंधिया कांग्रेस का हिस्सा थे।

मप्र में हर दूसरे दिन प्रियंका की रहेगी मौजूदगी, हर दिन 2 से 3 रैलियां करेंगी

मप्र में चुनाव की घोषणा होने के बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी हर दूसरे दिन प्रदेश में मौजूद रहेंगी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव सत्यनारायण पटेल ने बताया कि प्रियंका जी ने चुनाव के समय हर दूसरा दिन मध्य प्रदेश को देने के लिए कहा है। इसके हिसाब से ही तैयारी और प्लानिंग की जा रही है।

प्रियंका गांधी के दौरों काे ऐसे प्लान किया जा रहा है कि वह मध्यप्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में अपनी उपस्थिति दर्ज करा पाएं। ये भी तय हो गया है कि प्रियंका एक दिन में 2 और कभी-कभी 3 रैलियां करेंगी। चुनाव की घोषणा होने तक अभी प्रियंका दिल्ली से ही एमपी पर नजर रखेंगी। इसके बाद ही प्रियंका के लगातार दौरे शुरू होंगे।

सरकार बनाने के लिए अहम है मालवा-निमाड़

मध्यप्रदेश के मालवा निमाड़ क्षेत्र में प्रदेश की कुल 230 सीटों में से 66 सीटें इंदौर और उज्जैन संभाग के 15 जिलों में आती हैं। इन 66 सीटों में से 22 सीटें अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए आरक्षित हैं। सूबे के सियासी इतिहास को देखें तो मालवा-निमाड़ क्षेत्र की जनता ही प्रदेश का मुखिया तय करती हैं।

राजनीतिज्ञ विशेषज्ञों की मानें तो धार से प्रियंका इस बार इस लिए मालवा निमाड़ की पहली जनसभा कर रही है क्योंकि कांग्रेस अपने आदिवासी वोटरों को साधने में जुटी है। वहीं मालवा निमाड़ की 66 सीटों मे से 50 सीटों को जितने का लक्ष्य अमित शाह प्रदेश के बीजेपी नेताओं को देकर गए है।

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!