गृहमंत्री अमित शाह का छत्तीसगढ़ दौरा, कांग्रेस ने पूछे बस्तर से जुड़े ये आठ सवाल?

छत्तीसगढ़ में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए राजीनतिक दलों के नेता लगातार बस्तर सहित प्रदेश के अन्य जगहों का दौरा कर रहे हैं. इसी क्रम में 12 सितंबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दंतेवाड़ा पहुंच रहे हैं. जहां वे प्रदेश कांग्रेस सरकार के खिलाफ ‘बीजेपी परिवर्तन यात्रा’ की शुरुआत करेंगे. उनके आगमन से पहले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, छत्तीसगढ़ के दो मंत्री और बस्तर से सभी कांग्रेस विधायकों ने सोमवार (11 सितंबर) जगदलपुर के राजीव भवन में एक प्रेसवार्ता की. इस प्रेस मीट के जरिये उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से 8 सवाल पूछे हैं.

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और बस्तर सांसद दीपक बैज ने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह 12 सितंबर को दंतेवाड़ा पहुंचेंगे. गृह मंत्री के इस दौरे को लेकर बस्तर से जुड़े 8 सवाल पूछा जा रहा है. ये सवाल बीजेपी की केंद्र सरकार और 15 साल तक रमन सिंह की अगुवाई वाली बीजेपी की पूर्ववर्ती प्रदेश सरकार से जुड़ा है. उन्होंने कहा कि क्या गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी के नेता इन सवालों के जवाब दे सकेंगे. दीपक बैज ने कहा कि अगर बीजेपी परवर्तन यात्रा दंतेवाड़ा से शुरू कर रही है, तो क्या ये यात्रा झीरम घाटी जायेगी? अगर हां तो क्या इस यात्रा के दौरान झीरम घाटी में शहीद हुए कांग्रेस नेताओं, पुलिस के जवानों और आम लोगों के समाधिस्थल को नमन करके निकलेंगे.

कांग्रेस ने पूछा है यह 8 सवाल

बस्तर सांसद दीपक बैज ने दावा किया कि बीजेपी के परिवर्तन यात्रा से बस्तर या छत्तीसगढ़ में कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है. उन्होंने कहा कि बीजेपी इस परिवर्तन यात्रा के जरिये सिर्फ ढोंग और नौटंकी कर रही है. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, प्रदेश सरकार के दो मंत्री और बस्तर से सभी कांग्रेस विधायकों ने गृह मंत्री अमित शाह से 8 सवाल पूछे हैं. 

1. आरक्षण विधेयक कब तक लंबित रहेगा?
2. केंद्र सरकार द्वारा नगरनार स्टील प्लांट को क्यों बेचा जा रहा है?
3. नंदराज पहाड़ की लीज को केंद्र सरकार क्यों रद्द कर रही है? 
4. एनएमडीसी का मुख्यालय बस्तर में क्यों नहीं खुल रहा है? 
5. दिल्ली-राजहरा जगदलपुर रेल लाइन शुरू क्यों नहीं हो रही है?
6. भारतमाला परियोजना रोड को जगदलपुर से क्यों नहीं जोड़ा जा रहा है?
7. मोदी सरकार ने 2006 के वन अधिकार अधिनियम में संशोधन क्यों किया है?
8. और धोखेबाजी के लिए बस्तर की जनता से अमित शाह माफी क्यों नही मांग रहे हैं?

  • सम्बंधित खबरे

    दो माह के मासूम बेटे ने अपने शहीद पिता को दी अंतिम विदाई, CM साय ने कहा – बस्तर फाइटर्स के आरक्षक सुदर्शन वेट्टी की शहादत को कभी नहीं भूलेगा छत्तीसगढ़

    बीजापुर. नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट कर जवानों से भरी गाड़ी को उड़ाया था, जिसमें डीआरजी के 8 जवान और ड्राइवर शहीद हुए थे. डीआरजी के शहीद जवानों में सभी आदिवासी…

    छत्तीसगढ़ में नक्सलियों का अंत निकट, 3 राज्यों की पुलिस ने इस बेस कैंप पर डाला डेरा, चक्रव्यूह में ऐसे फंसेंगे नक्सली?

    छत्तीसगढ़ में नक्सल विरोधी अभियान अंतिम चरण में हैं. लगातार नक्सल प्रभावित इलाकों में नक्सली सरेंडर कर रहे हैं अथवा मुठभेड़ में मारे जा रहे हैं. केंद्रीय गृह मंत्रालय के…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!