पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम पर टिप्पणी कर बुरे फंसे महंत, यति नरसिंहानन्द के खिलाफ केस दर्ज

भड़काऊ बयानों के लिए कुख्यात महंत यति नरसिंहानन्द सरस्वती एक बार फिर मुश्किल में पड़ गए हैं. पुलिस ने बताया कि पूर्व राष्ट्रपति डॉ अब्दुल कलाम पर कथित टिप्पणी मामले में डासना देवी मंदिर के महंत यति नरसिंहानन्द सरस्वती के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है. पुलिस आयुक्त अजय कुमार मिश्रा ने पीटीआई-भाषा को बताया कि शुक्रवार रात सोशल मीडिया पर वायरल हुई एक वीडियो क्लिप सुनने के बाद पुलिस उप निरीक्षक प्रशांत कुमार गौतम ने वेव सिटी पुलिस थाना में शिकायत दी थी. मिश्रा ने कहा कि यति 16 सेकंड के वीडियो में पूर्व राष्ट्रपति पर अभद्र टिप्पणी और मुसलमानों के खिलाफ भड़काऊ भाषा का इस्तेमाल करते हुए सुनाई दे रहे हैं. उन्होंने बताया कि भड़काऊ भाषा से नफरत भड़क सकती है और सांप्रदायिक सद्भाव में बाधा आ सकती है.

मुश्किल में यति नरसिंहानन्द सरस्वती

वेव पुलिस ने यति के खिलाफ अलग-अलग धाराओं में मामला दर्ज किया है. संपर्क करने पर महंत यति नरसिंहानन्द सरस्वती ने पीटीआई-भाषा को बताया कि वीडियो पुराना है. उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस बार-बार इस मामले में शामिल करने के लिए प्राथमिकी दर्ज कर रही है. यति नरसिंहानंद सरस्वती आपत्तिजनक टिप्पणी कर कई बार विवादों में फंस चुके हैं. पिछले साल सोशल मीडिया पर पीएम मोदी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करते हुए यति का वीडियो हुआ था.

एक बार फिर इस मामले में मुकदमा दर्ज

हरकत में आई पुलिस ने यति के खिलाफ पुलिस ने आईपीसी की धारा 153 A (विभिन्न समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देना) और 295 A (धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के इरादे से जानबूझकर काम करना) में मामला दर्ज किया था. यति अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी और मदरसों को बम से उड़ाने तक की बात कह चुके हैं. भारत जोड़ो यात्रा का मजाक उड़ाते हुए यति ने आरोप लगाया था कि राहुल गांधी जिहादियों के साथ हैं. 

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!