MP चुनाव के लिए AAP ने किया 10 उम्मीदवारों का एलान

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी (AAP) ने 10 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है. इस लिस्ट में सेवढ़ा से संजय दुबे, गोविंदपुरा सीट से सज्जन सिंह परमार, हुजूर से डॉ. रवि कांत द्विवेदी, दिमनी सीट से सुरेंद्र सिंह तोमर, मुरैना से रमेश उपाध्याय को आप उम्मीदवार घोषित किया गया है. इसके साथ ही, पेटलावद से कोमल दामोर को उम्मीदवार बनाया गया है. वहीं, सिरमौर सीट से सरिता पाण्डेय, सिरौंज से आईएस मौर्य, चुरहट से अनेंद्र गोविंद मिश्रा और महाराजपुर से राम जी पटेल को उम्मीदवार चुना गया है.

यहां देखें मध्य प्रदेश चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी के 10 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट-

इन 10 सीटों पर मौजूदा विधायकों के नाम
1-सेवढ़ा सीट पर मौजूदा विधायक कांग्रेस के घनश्याम सिंह हैं.
2-गोविन्दपुरा सीट से बीजेपी की कृष्णा गौर विधायक हैं.
3-हुजूर सीट से बीजेपी के रामेश्वर शर्मा विधायक हैं.
4-दिमनी सीट से कांग्रेस के रविंद्र सिंह तोमर विधायक हैं.
5-मुरैना से कांग्रेस के राकेश मावई विधायक हैं. 
6-पेटलावद सीट से कांग्रेस के वालसिंह मैड़ा विधायक हैं.
7-सिरमौर से बीजेपी के दिव्यराज सिंह विधायक हैं.
8-सिरोंज सीट से बीजेपी के उमाकांत शर्मा विधायक हैं.
9-चुरहट से बीजेपी के शरदेंदु तिवारी विधायक हैं.
10-महाराजपुर से कांग्रेस के नीरज विनोद दीक्षित विधायक हैं.

आम आदमी पार्टी की पहली लिस्ट में जिन 10 सीटों पर उम्मीदवार घोषित किए गए हैं, उनमें पांच सीटों पर कांग्रेस ने बाजी मारी थी और पांच सीटों पर बीजेपी का कब्जा है. इस साल अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी पहली बार चुनाव मैदान में उतर कर अपनी किस्मत आजमाने वाली है. दिल्ली और पंजाब में जीत हासिल करने के बाद अब छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और राजस्थान पर आम आदमी पार्टी की नजर है. ऐसे में मध्य प्रदेश के साथ-साथ छत्तीसगढ़ में पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है.

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!