मुख्यमंत्री पर्रिकर से अचानक मिलने पहुंचे राहुल

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी मंगलवार को गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर से अचानक मिलने पहुंचे। एक दिन पहले ही राहुल गांधी ने ट्वीट कर दावा किया था कि पर्रिकर के पास राफेल डील से जुड़े राज हैं।

कांग्रेस विधायक ने कहा- पर्रिकर के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी लेने पहुंचे थे राहुल

  1. राहुल मां सोनिया गांधी के साथ निजी दौरे पर गोवा पहुंचे हैं। गोवा कांग्रेस के विधायक दल के नेता चंद्रकांत कावलेकर ने बताया, ”राहुल निजी दौरे पर गोवा आए हैं। वे मुख्यमंत्री पर्रिकर के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी लेने पहुंचे थे। मैंने उनसे कांग्रेस विधायकों से मिलने का आग्रह किया। इसके बाद उन्होंने सभी से मुलाकात की।”
  2. राहुल ने राफेल को लेकर पर्रिकर पर लगाए थे आरोपराहुल ने लिखा था, “राफेल मामले में गोवा में 30 दिन पहले ऑडियो टेप जारी हुआ था। इस मामले में अब तक कोई एफआईआर या जांच के आदेश नहीं दिए गए और न ही मंत्री के खिलाफ कार्रवाई की गई। यह तय है कि ऑडियो टेप असली है। गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के पास राफेल पर धमाकेदार गोपनीय जानकारियां हैं, जो प्रधानमंत्री के मुकाबले उनको ताकतवर बनाती है।”
  3. दरअसल, कांग्रेस ने 2 जनवरी को एक 2 जनवरी को राफेल डील मामले में एक ऑडियो क्लिप जारी की थी। कांग्रेस का दावा था कि यह क्लिप गोवा सरकार के मंत्री विश्वजीत राणे की थी।
  4. कांग्रेस के मुताबिक, क्लिप में राणे किसी शख्स को बता रहे हैं कि राफेल से जुड़ी सारी फाइलें पूर्व रक्षा मंत्री और गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकल के बेडरूम में मौजूद हैं।
  5. ऑडियो क्लिप जारी होने के बाद विश्वजीत राणे ने सफाई भी दी थी। उन्होंने कहा था, “मैंने इस मामले पर कभी किसी से कोई बात नहीं की है। मैं कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुआ, इसीलिए मुझे निशाना बनाया जा रहा है।”
  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!