इंदौर में हुई सायक्लोथाॅन में पहुंची अभिनेत्री मौसमी चटर्जी

इंदौर : पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता लाने के मकसद से इंदौर शहर में सायक्लोथॉन का आयोजन किया गया। इस आयोजन में 44 हजार से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया। प्रतिभागियों का हौसला बढ़ाने के लिए शहर के हजारों नागरिक भी इस आयोजन में पहुुंचे। शहर के तीन क्षेत्र विजयनगर, दशहरा मैदान और बाणगंगा कुंड से सायक्लोथाॅन की शुरुआत हुई। 80 के दशक की प्रसिद्ध अभिनेत्री मौसमी चटर्जी भी विशेष रूप से आयोजन में मौजूद रही। मौसमी चटर्जी ने फ्लैग ऑफ कर सायक्लोथान की शुरुआत की। इस मौके पर सभी ने पर्यावरण को संरक्षित करने की शपथ भी ली।

इंदौर सायकल एसोसिएशन तथा पेट्रोलियम मंत्रालय के संयुक्त तत्वावधान में सक्षम सायकल डो का आयोजन किया गया। सायकलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के चेयर मेन और इंदौर सायकल एसोसिएशन के अध्यक्ष कैलाष विजयवर्गीय ने सायकल का उपयोग करने के लिए सभी को प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान में पर्यावरण की स्थिति को देखते हुए उसे संरक्षण और इंधन की खपत को कम करने के प्रयास किए जा रहे है। इस मौके पर विधायक रमेश मेंदोला, सायकल एसोसिएशन के उपाध्यक्ष हरिनारायण यादव, चंदू षिंदे और राजेंद्र राठौर समेत कई लोग मौजूद रहे। सायक्लोथाॅन में कैलाश विजयवर्गीय, विधायक आकाश विजयवर्गीय, विधायक रमेश मेंदोला, चंदू शिंदे और हरीनारायण यादव ने भी साइकिल चलाई। इस दौरान कैलाश विजयवर्गीय ने यह देश है वीर जवानों का अलबेलो का आदि कई गीतों की प्रस्तुति दी।

इंदौर में हुई इस भव्य सायक्लोथाॅन को इंदौर की जनता का अच्छा प्रतिसाद मिला। वर्ष 2015 में दस हजार प्रतिभागियों का टारगेट रखा था और 15 हजार 700 लोगों ने हिस्सा लिया था। वहीं 2016 में ट्रेजर हंट का आयोजन किया गया था। वर्ष 2018 में 25 हजार प्रतिभागियों का टारगेट रखा गया था और 38 हजार 700 प्रतिभागियों ने हिस्सा लेकर विश्वर्कितीमान रचा था। इस बार 41 हजार प्रतिभागियों का टारगेट रखा था और इससे भी ज्यादा प्रतिभागियों ने सायक्लोथाॅन में हिस्सा लिया था। सुबह साढ़े सात बजे से शुरू हुई सायक्लोथाॅन वापस सयाजी चैराहे पर ही समाप्त हुई। सायक्लोथाॅन की शुरुआत इंदौर के तीन स्थान सयाजी चैराहा, दषहरा मैदान और बाणगंगा से शुरू हुई थी। साइकिल से 13 किमी का लम्बा सफर पूरा कर वापस सभी सयाजी चैराहे पर जमा हुए और यही पर सायक्लोथाॅन का समापन हुआ।

इस सायाक्लोथाॅन में प्रत्येक आयु वर्ग के बच्चे युवक और युवतियों के साथ-साथ बीएसएफ के जवानों ने भी हिस्सा लिया था। इस आयोजन में हाजारों लोगों ने सायकल चलाकर अपने द्वारा पूर्व में ही बनाए गए विश्वकिर्तीमान को ध्वस्त कर वापस नया किर्तीमान स्थापित किया। इंदौर साइकिल एसोसिएशन के उपाध्यक्ष हरिनारायण यादव और इंडियन आईल के चीफ डिवीजनल मैनेजर अभिषेक भटनागर ने सभी व्यवस्थाओं को सम्भाला। इस आयोजन का मुख्य उदेश्य पर्यावरण संरक्षण और उत्तम स्वास्थ्य के लिए युवा पिढ़ी को जागरूक करने का एक प्रयास है। न्यूज 29 इंडिया सम्पादक आशुतोष द्विवेदी की रिपोर्ट।

सम्बंधित खबरे

40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

व्यापार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
Translate »
error: Content is protected !!