आज जन आशीर्वाद यात्रा में शामिल होंगे राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, खकनार से होगी शुरू

भारतीय जनता पार्टी द्वारा जन आशीर्वाद यात्रा निकाली जा रही है। इसकी शुरुआत बुधवार को खंडवा में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने की थी। वहां से जारी यह यात्रा खकनार पहुंच चुकी है। सात सितंबर को यात्रा का अवकाश था। आज 8 सितंबर को यात्रा खकनार से शुरू होगी, जिसमें भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय सहित अन्य नेता शामिल होंगे।

भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज लधवे ने बताया कि बुधवार को खंडवा से निकली जन आशीर्वाद यात्रा शेखपुरा, देड़तलाई, धावटी, पीपलपानी, तुकईथड़, मांजरोद, टेंभी से होती हुई खकनार पहुंची थी। जो कि 8 सितंबर को खकनार से शुरू होकर असीरगढ़ में समाप्त होगी। जिले के यात्रा प्रभारी दिलीप श्रॉफ ने बताया कि 8 सितंबर को जन आशीर्वाद यात्रा नेपानगर विधानसभा के खकनार से शुरू होगी। जिसमें भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय सहित अन्य नेता शामिल होंगे। यह यात्रा धाबा, कारखेड़ा, डोईफोड़िया, सिरपुर पहुंचेंगी। सुबह 11 बजे बड़गांव वृ़क्ष मंदिर के पास ग्राम दर्यापुर में जिले की आमसभा होगी। 

बुरहानपुर विधानसभा में होगा रोड शो 
बुरहानपुर में जन आशीर्वाद यात्रा के तहत रोड शो होगा। दोपहर 1.30 बजे यात्रा शाहपुर बैरियर से बुरहानपुर विधानसभा में पहुंचकर शहर के शिकारपुरा गेट से महाजनापेठ, तिलक चौराहा, पांडुमल चौराहा, भाई साहब की हवेली, फव्वारा चौक से होते हुए गांधी चौक पहुंचेगी। यहाँ रथ सभा होगी। रोड शो के बाद यात्रा सुभाष चौक, इकबाल चौक, ढोलीवाड़ा, बुधवारा, सिंधीपुरा, आलमगंज, गणपति नाका से ग्राम निंबोला होते हुए असीरगढ़ पहुंचेगी। यहां शाम 5:30 बजे रथ सभा होगी।

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!