भारत के खिलाफ मैच से पहले पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम की चेतावनी, बोले- इस बार…

एशिया कप 2023 में ग्रुप स्टेज में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला जा चुका है, लेकिन बारिश ने फैंस को पूरे मैच का लुत्फ नहीं लेने दिया था. अब दोनों टीमें सुपर-4 में एक बार आमने-सामने आएंगी. इस महामुकाबले से पहले पाकिस्तानी कप्तान बाबर आज़म ने कहा कि वो भारत के खिलाफ अगले मैच में अपना 100 प्रतिशत देंगे.

दोनों के बीच महामुकाबला 10 सितंबर, रविवार को श्रीलंका के कोलंबो में खेला जाएगा. इस मैच को लेकर पाकिस्तानी कप्तान बाबर आज़म ने कहा, “हम बड़े मैचों के लिए हमेशा तैयार हैं. हम भारत के खिलाफ अगले मैच में अपना 100 प्रतिशत देंगे.”

पहले मैच में बारिश बनी थी विलेन

ग्रुप स्टेज में भारत और पाकिस्तान के बीच खेला गया मुकाबला बारिश के चलते रद्द हो गया था. मैच में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया था और 48.5 ओवर में 10 विकेट गंवाकर 266 रनों का टोटल बनाया था. भारत के लिए हार्दिक पांड्या और ईशान किशन ने शानदार पारियां खेली थीं. हार्दिक ने 87 और ईशान ने 82 रन बनाए थे. 

भारत के लिए मुश्किल बन सकती है पाकिस्तान की बॉलिंग 

सुपर-4 में पाकिस्तान के खिलाफ खेले जाने वाले मैच में पाकिस्तान की बॉलिंग एक बार फिर भारतीय बल्लेबाज़ों को परेशान कर सकती है. भारत-पाक के पहले मुकाबले में भारतीय टॉप ऑर्डर पाकिस्तान के पेस अटैक के सामने बिल्कुल बेबस दिखाई दिया था. पाकिस्तान की ओर से तेज़ गेंदबाज़ों ने ही सभी भारतीय बल्लेबाज़ों को पवेलियन की राह दिखाई थी. ऐसे में एक बार पाकिस्तान की गेंदबाज़ी भारत के लिए मुश्किलें पैदा कर सकती है. 

गौरतलब है कि एशिया कप में अब तक पाकिस्तान के तेज़ गेंदबाज़ों का ही दबदबा देखने को मिला है. टूर्नामेंट में सबसे ज़्यादा विकेट लेने वाले टॉप-3 गेंदबाज़ों में सब पाकिस्तानी पेसर मौजूद हैं. हारिस रऊफ 9 विकेट के साथ पहले नंबर पर मौजूद हैं. इसके अलावा नसीम शाह और शाहीन अफरीदी 7-7 विकेट के साथ क्रमश: दूसरे और तीसरे नंबर पर हैं. 

  • सम्बंधित खबरे

    भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी की योजना बना रहा है, इसका लक्ष्य पदकों की संख्या बढ़ाना है, अमित शाह ने किया ऐलान

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को श्री पूना गुजराती बंधु समाज द्वारा निर्मित जयराज खेल एवं सम्मेलन केंद्र का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारत 2036 ओलंपिक की…

    भारत ने पहली पारी में बनाए 587 रन, कप्तान गिल ने जड़ा दोहरा शतक, इंग्लैंड के लिए शोएब बशीर ने झटके 3 विकेट

    भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 587 रन का विशाल स्कोर खड़ा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!