जी-20 पर कितना खर्च आ रहा है क्या आपको पता है? यहां जानिए

देश में होने जा रहे जी20 शिखर सम्मेलन के बैठक को लेकर पूरी दुनिया में चर्चा है. देश की राजधानी दिल्ली में 9 से 10 सितंबर के बीच यानी पूरे दो दिन दुनिया के सबसे बड़े शिखर सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है. इसमें दुनिया भर से कुल 29 देशों के राष्ट्राध्यक्ष सम्मेलन में शामिल होने के लिए भारत पहुंचने लगे है. इस शिखर सम्मेलन को सफल बनाने के लिए देश की मोदी सरकार किसी भी तरह की कसर नहीं छोड़ना चाहती है. इसको लेकर पूरे दिल्ली में सजावट का काम जोर-शोर से किया गया है.

आपको बता दें कि जी 20 शिखर सम्मेलन को सफल बनाने के लिए काफी पैसे भी खर्च किए गए हैं. बीबीसी की एक रिपोर्ट के मुताबिक जी20 शिखर सम्मेलन को सफल बनाने के लिए आयोजन पर 10 करोड़ डॉलर से अधिक का खर्च होने का अनुमान है. इसके पीछे की सबसे बड़ी वजह ये भी है कि आज तक देश में इतने बड़े स्तर का आयोजन पहले कभी नहीं किया गया था.

18 बार शिखर सम्मेलन का आयोजन
एक रिपोर्ट के मुताबिक अब तक जितने भी जी 20 के आयोजन किए गए है, उनमे से भारत में होने जा रहे जी 20 शिखर सम्मेलन को सबसे बेहतर माना जा रहा है. अब तक के जी 20 के इतिहास में कुल 18 बार शिखर सम्मेलन का आयोजन किया जा चुका है. जहां पिछली बार जी 20 शिखर सम्मेलन का आयोजन बाली में किया गया था, वहीं अगले साल यानी 2024 में इसका आयोजन लैटिन देश ब्राजील में होने जा रहा है.

इन आंकड़ों से लगा लीजिए अंदाजा
जी 20 समूह में शामिल देशों की आर्थिक हैसियत का अंदाजा इस बात से लगा सकते हैं कि अगर इसके 20 सदस्य देशों दुनिया से हटा दिया जाए तो पूरी दुनिया कंगाल हो जाएगी. जी 20 में शामिल कुल 20 देश अकेले पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था यानी GDP में करीब 85 फीसदी का योगदान देते हैं. वहीं कुल वैश्विक व्यापार में जी 20 देशों का योगदान 75 फीसदी से ज्यादा है.

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!