चुनावी साल में अचानक बदल गई राजनीति की दिशा, सिंधिया से लेकर गडकरी तक सभी की जुबान पर मौसम का हाल

इन दोनों जन आशीर्वाद यात्रा में नेताओं की जुबान पर विपक्ष पर हमले से ज्यादा इंद्र देवता की कृपा की दास्तान सुनने को मिल रही है. खंडवा में परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने शिवराज सरकार पर वरुण देवता का आशीर्वाद होने की बात कही, जबकि शिवपुरी में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ग्वालियर से इंद्र देवता का आशीर्वाद श्योपुर तक बरसने भेजने का बयान दिया.

मध्य प्रदेश में चुनावी साल में पक्ष और विपक्ष दोनों पर की निगाहें किसानों के वोट बैंक पर टिकी हुई हैं. मध्य प्रदेश में किसान जिसे आशीर्वाद देता है, उसे ही सत्ता की चाबी नसीब होती है. यही वजह है कि मध्य प्रदेश में जन आशीर्वाद यात्रा और कांग्रेस के बयानों में केवल बारिश ही सबसे बड़ा मुद्दा बना हुआ है. बुधवार को खंडवा में जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा “शिवराज सरकार को केवल खंडवा, बुरहानपुर और निमाड़ के लोगों का आशीर्वाद नहीं है बल्कि वरुण देवता का भी आशीर्वाद मिल रहा है. उनकी सभा समाप्त होने के बाद खंडवा में धुआंधार बारिश होगी.”

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने क्या कहा
ऐसा ही बयान केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने श्योपुर में दिया. उन्होंने कहा कि श्योपुर में काफी समय से नहीं आने का उन्हें दुख था, लेकिन उन्होंने ग्वालियर से इंद्र देवता को आशीर्वाद देने के लिए शिवपुरी भिजवा दिया था केंद्रीय मंत्री ने ये भी कहा कि जब अन्य डाटा परेशान थे तो अच्छी बारिश के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान महाकाल के दरबार में प्रार्थना और पूजा की, जिसके बाद ग्वालियर, शिवपुरी सहित मध्य प्रदेश कई इलाकों में बारिश का दौर शुरू हो गया. वहीं पूर्व मंत्री और विधायक सज्जन सिंह वर्मा ने बीजेपी नेताओं द्वारा बारिश को लेकर दिए जा रहे बयान पर तीखा हमला बोला है.

उन्होंने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी के नेता बारिश को लेकर भी श्रेय लेने में पीछे नहीं है. यह तो राजनीति की हद हो गई. उन्होंने कहा कि इंटरनेट के युग में एक बटन दबाने पर यह पता चल जाता है कि बारिश कब होगी, मगर बीजेपी के नेताओं को कौन समझाए ? उन्होंने कहा कि बारिश की खुशी मनाने से ज्यादा किसानों का दर्द बांटने का वक्त है. किसानों को मुआवजा देने का समय आ गया है. सरकार को राजनीति से ऊपर उठकर किसनों की मदद करना चाहिए.

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!