दिल्ली में जी20 आयोजन के बीच मणिपुर के 5 जिलों में कर्फ्यू, कांग्रेस बोली-फेल हो गई डबल इंजन की सरकार

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में जी20 के मद्देनजर सारी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं. गुरुवार (7 सितंबर 2023) से देश में तीन दिवसीय समिट के लिए विदेशी मेहमान आने शुरू हो जाएंगे. इसी बीच देश के उत्तर पूर्वी राज्य मणिपुर के 5 संवेदनशील जिलों में कर्फ्यू लगाए जाने की घटना का कांग्रेस ने विरोध किया. कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा, ‘ मणिपुर में मोदी सरकार की डबल इंजन सरकार फेल हो चुकी है.’

जयराम रमेश ने एक ट्वीट में कहा, G20 नई दिल्ली में हो रहा है जबकि इंफाल घाटी के सभी 5 जिलों में अगले 5 दिनों के लिए कर्फ्यू लगा दिया गया है. 4 महीने बाद भी हिंसा का दौर जारी है लेकिन मोदी सरकार की डबल इंजन सरकार के लिए मणिपुर में हालात ‘सामान्य’ हैं.’

मणिपुर में क्यों लगाया गया कर्फ्यू?
प्रशासनिक अधिकारियों की मानें तो मणिपुर के पांचों घाटी जिले में एहतियातन कर्फ्यू लगा दिया गया है. उन्होंने बताया कि चूराचांदपुर से कुछ किलोमीटर दूर बिष्णुपुर जिले के फौगाकचाओ इखाई में ‘कोऑर्डिनेटिंग कमेटी ऑन मणिपुर इंटिग्रिटी’ (सीओसीओएमआई) और उसकी महिला इकाई ने बुधवार (6 सितंबर 2023) को सभी घाटी जिलों के लोगों से सेना के एक बैरिकेड को हटाने के आह्वाके न मद्देनजर बिष्णुपुर, काकचिंग, थौबल, इंफाल वेस्ट और इंफाल ईस्ट में कर्फ्यू के घंटों में दी गई ढील समाप्त कर दी गई है.

क्या बोले मणिपुर के सूचना और प्रसारण मंत्री?
मणिपुर के सूचना और जन संचार मंत्री सपम रंजन ने कहा, ‘सरकार ने सीओसीओएमआई से छह सितंबर को तोरबुंग के पास फौगाकचाओ इखाई में सेना के बैरिकेड पर धावा बोलने की प्रस्तावित योजना को वापस लेने की अपील की है.’

सपम ने सभी से ‘सरकार के उठाए गए सुरक्षा कदमों का समर्थन करने का भी अनुरोध किया. उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य, बिजली, पीएचईडी, पेट्रोल पंप, स्कूल/कॉलेज, नगर पालिका, मीडिया और अदालत जैसी आवश्यक सेवाओं से संबंधित व्यक्तियों और हवाई यात्रियों को कर्फ्यू के दौरान आवाजाही की छूट दी जाएगी.

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!