एनएच पर आवारा पशुओं को लेकर नितिन गडकरी ने सीएम शिवराज को लिखा पत्र, जानें- क्या कुछ कहा?

गौशाला बन चुके मध्य प्रदेश के हाइवे को लेकर केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी खुश नहीं है. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखकर गडकरी ने मध्य प्रदेश के राष्ट्रीय राजमार्गों पर आवारा जानवरों के कारण होने वाली दुर्घटनाओं को लेकर चिंता व्यक्त की है. हालांकि, मध्य प्रदेश के राजमार्गों में आवारा जानवरों के विचरण करने की समस्या से सभी अवगत हैं, लेकिन अब गडकरी के पत्र के बाद प्रशासन में थोड़ी सक्रियता दिख रही है. केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने समस्या के समाधान के लिए राज्य सरकार को मदद का प्रस्ताव भी दिया है. 

केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को लिखे पत्र में उन्होंने कहा,  “माननीय शिवराज जी देश में राष्ट्रीय राजमार्ग अच्छे होने के कारण उस पर आवागमन बढ़ा है. पिछले 9 वर्ष में मध्य प्रदेश में राष्ट्रीय राजमार्ग की लंबाई में 50 फीसदी की वृद्धि हुई है. गुणवत्तापूर्ण निर्माण के साथ सड़क दुर्घटना रोकना हम सबकी जिम्मेदारी है.” उन्होंने आगे कहा, इस दिशा में कई स्तर पर प्रयास चल रहे हैं और उसके सार्थक परिणाम भी आए हैं. राष्ट्रीय राजमार्गों पर आवारा पशुओं की चहलकदमी रहती है और पशुओं के झुंड सड़कों के बीच में बैठे रहने के कारण सड़क दुर्घटनाओं की संभावना बनी रहती है. 

‘पशुओं के कारण दुर्घटना में कमी लाने में अवरोध’

नितिन गडकरी ने लिखा, इस विषय को लेकर मुझे नागरिकों और जनप्रतिनिधियों की लगातार शिकायतें मिल रही हैं. दतिया प्रवास के दौरान मार्ग में मैंने कई स्थानों पर पशुओं का झुंड देखा तथा मैंने इस मामले में स्थानीय प्रशासन का ध्यान भी आकृष्ट कराया था.’ उन्होंने आगे लिखा कि, ‘राष्ट्रीय राजमार्ग पर पशुओं के रहने से सड़क दुर्घटना में कमी लाने के प्रयास में अवरोध हो रहा है. आपसे आग्रह है कि सभी राष्ट्रीय राजमार्गों में पशुओं का आना जाना बंद हो सके. इसके लिए राज्य सरकार द्वारा आवारा पशुओं के व्यवस्थापन के लिए जो नियम बनाए गए हैं. उन पर सख्ती से कार्य किया जाए. 

पत्र के बाद सीएम शिवराज ने दिया ये निर्देश

सरकारी नियमों को पालन को लेकर नितिन गडकरी ने पत्र में लिखा, आपके इस प्रयास से लोगों का जीवन बचेगा तथा सड़क दुर्घटना से बिखरने वाले परिवारों को बचाया जा सकता है. इस कार्य में मुझसे जो भी मदद की आवश्यकता होगी वह की जाएगी.’ केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी के इस पत्र के बाद मध्य प्रदेश सरकार में सक्रियता दिख रही है. बताया जाता है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश के तमाम कलेक्टरों को निर्देश जारी करते हुए जानकारी मांगी कि किस-किस हाइवे पर आवारा जानवरों की समस्या है. इसके लिए सरकार एक नया प्लान बनाकर एनएचएआई के साथ काम करना चाहती है.

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!