एमपी में बढ़ सकती है BJP की टेंशन, जन आशीर्वाद यात्रा पर उमा भारती ने किया चौंकाने वाला दावा

मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी द्वारा जनता के बीच सरकार की उपलब्धियां पहुंचने के लिए जन आशीर्वाद यात्रा निकाली जा रही है, मगर इस यात्रा में राज्य की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती को आमंत्रण तक नहीं दिया गया है. इस बात से वह आहत हैं. उन्हें इस बात की आशंका है कि अगर BJP की सरकार फिर बन जाएगी तो शायद उन्हें कोई पूछेगा भी या नहीं.

उमा भारती ने संवाददाताओं से चर्चा करते हुए कहा, ”BJP की जन आशीर्वाद यात्राएं निकाल रही हैं, मगर मुझे कहीं भी नहीं बुलाया गया. इससे मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता, हां लेकिन मेरे मन में एक सवाल जरूर आता है कि ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अगर उनकी सरकार बनवाई तो मैंने भी एक सरकार बनाकर दी थी.”

निमंत्रण देने की औपचारिकचता तो पूरी करते…’
उमा भारती ने आगे कहा, ”मुझे इन यात्राओं में नहीं जाना था, BJP के लोगों को यह डर लगता है कि अगर मैं वहां पहुंच जाऊंगी तो लोगों का सारा ध्यान मेरी तरफ होगा. मुझे नहीं जाना था, मगर उन्‍हें निमंत्रण देने की औपचारिकता तो पूरी करना चाहिए थी.”

BJP राज्य में पांच स्थानों से जन आशीर्वाद यात्राएं निकाल रही है और इसकी विधिवत शुरुआत चित्रकूट से हो चुकी है. यहां BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष पहुंचे थे और उन्होंने जन आशीर्वाद यात्रा की शुरुआत की थी.

वहीं दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर एक लिस्ट वायरल हो रही है, जिसमें ये दावा किया गया है कि उमा भारती ने बीजेपी को लिखित में पार्टी उम्मीदवारों की एक सूची भेजी है. वहीं इसको लेकर उन्होंने सफाई दी है. उमा भारती ने कहा है कि मैंने निश्चित रूप से केंद्र एवं राज्य के नेताओं से मध्य प्रदेश के सभी 230 विधानसभा उम्मीदवारों पर विचार विमर्श किया है। इसलिए मुझे कोई सूची लिखकर देने की जरूरत कहां है.

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!