‘गदर 2’ ने चौथे रविवार 500 करोड़ का आंकड़ा किया पार, OMG 2 की कमाई में भी आई तेजी

सनी देओल स्टारर ‘गदर 2’ और अक्षय कुमार स्टारर ‘ओएमजी 2’ सिनेमाघरों में एक साल 11 अगस्त को रिलीज हुई थी. दोनों ही फिल्में पिछले तीन हफ्ते से ज्यादा समय से सिनेमाघरों में धूम मचा रही है. हालांकि ‘गदर 2’ ने कमाई के मामले में कईं रिकॉर्ड ब्रेक कर दिए हैं और कैश रजिस्टर पर भी धमाल मचा दिया है. आलम ये है कि ‘गदर 2’ का क्रेज चौथे हफ्ते में भी ऑडियंस के सिर चढ़कर बोल रहा है.चलिए यहां जानते हैं ‘गदर 2’ और ‘ओएमजी 2’ ने रिलीज के 24वें दिन कितने करोड़ का कारोबार किया है.

गदर 2’ ने रिलीज के 24वें दिन कितने करोड़ कमाए?
‘गदर 2’ रिलीज के पहले ही दिन से बॉक्स ऑफिस पर तूफान बनी हुई है. फिल्म ने शानदार शुरुआत करते हुए 40 करोड़ रुपये की कमाई की थी और पहले हफ्ते में फिल्म का कलेक्शन 284.63 करोड़ रुपये हो गया था. वहीं दूसरे हफ्ते में फिल्म की कमाई 134.47 करोड़ रही और तीसरे हफ्ते में गदर 2 का बिजनेस 63.35 करोड़ रुपये रहा है. वहीं फिल्म चौथे हफ्ते में भी जमकर कारोबार कर रही है. जहां चौथे शुक्रवार को फिल्म की कमाई 5.2 करोड़ रही और चौथे शनिवार को फिल्म ने 5.72 करोड़ का कलेक्शन किया. वहीं अब फिल्म की रिलीज के 24वें दिन यानी चौथे रविवार की कमाई के शुरूआती आंकड़े आ गए हैं.

  • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘गदर 2’ ने रिलीज के 24वें दिन 8.50 करोड़ का कलेक्शन किया है.
  • इसी के साथ फिल्म ने 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है और ‘गदर 2’ की 24 दिनों की कुल कमाई अब 501.87 करोड़ रुपये हो गई है.

ओएमजी 2’ ने रिलीज के 24वें दिन कितने करोड़ का कलेक्शन किया?
अक्षय कुमार स्टारर फिल्म ‘ओएमजी 2’ को पहले दिन से ही सनी की फिल्म ‘गदर 2’ से कड़ा मुकाबला करना पड़ा है. हालांकि ‘ओएमजी 2’ को भी दर्शकों ने काफी प्यार दिया है और इसी के साथ इसने भी अच्छा कलेक्शन कर लिया है. फिल्म ने अपने शुरुआती दिन में लगभग 10 करोड़ की कमाई की थी. इसके बाद फिल्म के पहले हफ्ते का कलेक्शन 85.05 करोड़ रुपये रहा था. जबकि ओएमजी 2 का दूसरे हफ्ते का कलेक्शन 41.37 करोड़ रुपये रहा. तीसरे हफ्ते फिल्म ने 15.4 करोड़ रुपयों की कमाई की. हालांकि चौथे हफ्ते में ‘ओएमजी 2’ की कमाई में गिरावट आई. चौथे शुक्रवार को फिल्म ने 1.1 करोड़ तो चौथे शनिवार को 1.60 करोड़ का कलेक्शन किया है. वहीं अब फिल्म की रिलीज के 24वें दिन यानी चौथे रविवार की कमाई के शुरुआती आंकड़े भी आ गए हैं.

  • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘ओएमजी 2’ ने रिलीज के 24वें दिन यानी चौथे रविवार को 2 करोड़ का कारोबार किया.
  • इसी के साथ ‘ओएमजी 2’ का 24 दिनों का कुल कलेक्शन अब 146.52 करोड़ रुपये हो गया है.

गदर 2’ और ‘ओएमजी 2’ को मिलेगी ‘जवान’ से टक्कर
‘गदर 2’ और ‘ओएमजी 2’ के पास कमाई करने के लिए बस अब 4 दिन और बचे हैं क्योंकि शाहरुख खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘जवान’ 7 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है. ज्यादातर स्क्रीन अपकमिंग एक्शन फिल्म को अलॉट की जाएगी. वहीं ‘जवान’ को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज है फिल्म की धुंआधार एडवांस बुकिंग हो रही है. ऐसे में देखने वाली बात होगी कि ‘जवान’ के आगे ‘गदर 2’ और ‘ओएमजी 2’ कितना कारोबार कर पाती हैं.

  • सम्बंधित खबरे

    भारत में आज NetFlix पर सबसे ज्यादा देखी जा रही हैं ये 5 फिल्में

    आजकल लोग फिल्में देखने के लिए सिनेमा हॉल जाने के बजाय Netflix पर ही देखना पसंद करते हैं। यहां हर दिन कुछ नया देखने को मिलता है कभी रोमांच, कभी…

    ‘भारतीय सिनेमा के प्रतीक, देशभक्ति उनकी फिल्मों में झलकती थी’, मनोज कुमार के निधन पर पीएम मोदी

    अभिनेता और फिल्म निर्देशक मनोज कुमार का 87 वर्ष की आयु में कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में निधन हो गया। अभिनेता को खासतौर पर अपनी देशभक्ति फिल्मों के लिए जाना…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!