खरगोन में 2 एस.आई सहित एक पुलिस जवान की सड़क दुर्घटना में मौत, 2 घायल

खरगोन: ड्यूटी करने के बाद खरगोन से सनावद के लिए कार से निकले थे पुलिसकर्मी, सनावद के पास बडूद में हुआ एक्सीडेंट। , सब इंस्पेक्टर रमेश भास्करे, सब इंस्पेक्टर विमल तिवारी, जवान मनोज कुमरावत की हुई मौत, दो जवान घायल इंदौर रेफर। एसपी धर्मवीर सिंह सनावद पहुंचे।

मध्य प्रदेश के खरगोन में ड्यूटी से लौट रहे पुलिसकर्मी हादसे का शिकार हो गए. उनकी कार सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से जा टकराई. इस हादसे में तीन पुलिसकर्मियों की मौत हो गई है. वहीं एक पुलिसकर्मी घायल है. जानकारी मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल भिजवाया. वहीं जिनकी मृत्यु हुई है उन पुलिसकर्मियों के शवों को उनके घरों तक पहुंचाने का इंतजाम भी किया गया.

इस घटना के बाद पुलिस महकमें में शोक की लहर है. इधर जानकारी लगने के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और गृहमंत्री मिश्रा ने मृतक पुलिसकर्मियों के प्रति संवेदना व्यक्त की. दरअसल, शुक्रवार को खरगोन में आयोजित सिद्धनाथ महादेव के शिव डोले में ड्यूटी कर वापस सनावद जा रहे थाने के पुलिसकर्मियों का वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इसमें सवार दो एसआई एक आरक्षक की घटना स्थल पर मौत हो गई, जबकि एक आरक्षक और एक नगर सैनिक को गंभीर हालत में इंदौर रेफर किया गया.

तीन पुलिसकर्मियों की घटनास्थल पर मौत
थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार खरगोन से आ रहे एसआई रमेश भास्करे एसआई विमल तिवारी और आरक्षक मनोज कुमावत अपने अन्य साथियों के साथ सिद्धनाथ के शिव डोले में शामिल होकर रात को खरगोन से वापस सनावद जा रहे थे. ग्राम बडूद के पहले उनकी अल्टो कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें सभी पुलिसकर्मी सवार थे. दुर्घटना के बाद वाहन में सवार एसआई रमेश भास्करे विमल तिवारी और आरक्षक मनोज कुमावत की घटनास्थल पर मौत हो गई.

वहीं घटना में शामिल आरक्षक रघुवीर और नगर सैनिक कोमल को गंभीर हालत में रेफर किया गया. इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह ने भी सनावद जाकर थाना प्रभारी निर्मलकुमार श्रीवास से चर्चा कर घटना के संबंध में जानकारी प्राप्त की. वहीं मृतक पुलिसकर्मियो के शव उनके घर भेजे जाने के इंतजाम किए गए.

  • सम्बंधित खबरे

    मोहर्रम पर नहीं बजेगा डीजे, परमिशन मांगने वालों का होगा सामाजिक बायकाट, मुस्लिम समाज का फैसला

    मध्यप्रदेश के खरगोन नगर में मुस्लिम समाज के आगामी पर्व मोहर्रम को लेकर समाज के वरिष्ठजनों और इमामों की बैठक आयोजित की गई। नगर के जमात खाने में सामाजिक संस्था…

    डकैती की दो घटनाओं से थर्राया MP: खरगोन में हथियारों से लैस बदमाशों ने की लाखों की लूट, अलीराजपुर में ज्वेलरी शॉप से लूटे चांदी के जेवर

    मध्य प्रदेश में चोरी की वारदात थमने का नाम नहीं ले रही है। इस बीच प्रदेश के 2 जिलों में डकैती की 2 बड़ी घटनाएं हुई हैं जिससे पुलिस की…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!