इंदौर:विधायक संजय शुक्ला की माताजी के उठावने में बड़ा हादसा

इंदौर। शहर में एक शोक कार्यक्रम के दौरान बारिश और आंधी के कारण विशाल डोम गिर गया। इस घटना में प्रारंभिक तौर पर एक दर्जन लोगों के घायल होने की बात सामने आ रही है। हालांकि घायलों की सही संख्‍या का अभी अाधिकारिक तौर पर पता चला है।

उल्‍लेखनीय है कि इंदौर के कांग्रेस विधायक संजय शुक्‍ला की मां के निधन के बाद शुक्रवार को उठावना कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इसके लिए मरीमाता क्षेत्र में विशाल पंडाल बनाया गया था। शहर में शुक्रवार शाम मौसम के अचानक बदलने के बाद जोरदार बारिश का दौर आरंभ हो गया और इसी दौरान पंडाल गिर गया।

हादसे के बाद नगर निगम के अधिकारी और अन्‍य अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे। निगम कर्मचारियों ने वहां पहुंचकर डोम की बिजली बंद करवाई।

इस कार्यक्रम में शहर के बड़ी संख्‍या में नेताओं और गणमान्‍य लोगों के साथ अन्‍य लोग भी श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे। बताया जाता है कि घटना होने से कुछ समय पहले ही इंदौर के सांसद शंकर लालवानी और महापौर मालिनी गौड़ कार्यक्रम स्‍थल से निकल गए थे।

हादसे के बाद घायलों को लेकर जाने में भारी असुविधा सामने आई। घटना के बाद और बारिश के चलते मरीमाता चौराहे पर जाम लग गया। स्वास्थ्य मंत्री तुलसी सिलावट ने अस्पतालों को मरीजों के उपचार के लिये तैयार रहने के निर्देश दिये।वरिष्ठ कांग्रेस नेता केके मिश्रा सहित कई नेताओं ने घायलों को अस्पताल पहुंचाने में सहयोग किया।

स्वास्थ्य विभाग की टीमें एम्बुलेंस लेकर मौके पर पहुंची।

सीएमएचओ डॉ. प्रवीण जड़िया और प्रभारी सिविल सर्जन डॉ. हेमंत द्विवेदी ने एम्बुलेंस और डॉक्टर मौके पर भेजे। इधर एमजीएम मेडिकल कालेज की डीन डॉ. ज्योति बिंदल और प्रभारी अधीक्षक डॉ. पीएस ठाकुर ने एमवाय में मोर्चा संभाला। केजुअल्टी और ट्रामा सेंटर में घायलों के आने की सूचना के बाद व्यवस्था बढ़ाने के साथ सीनियर डॉक्टरों को तैनात किया गया।

वहीं निगम के अपर आयुक्त देवेंद्र सिंह ने बताया कि निगम की 4 टीमें मौके पर मौजूद हैं। एक टीम और पहुंच रही है। डोम में मौजूद सभी लोगों को बाहर निकाल लिया गया है। घायलों को उपचार के लिए भेजा गया है।

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!